एक्सप्लोरर

Punjab: कनाडा में बेटे की मौत, वापस लाने में असमर्थ, मां-पिता की सरकार से गुहार- 'अंतिम दर्शन करवा दो'

Punjab News: पंजाब के मोगा के 28 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी अमरप्रीत सिंह अमरी की सोमवार को कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 26 फरवरी को उनका वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Amarpreet Amri Death: पंजाब के मोगा कस्बे निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिहं के रहने वाले अंतराष्ट्रीय कबड्डी (Kabaddi) खिलाड़ी अमरप्रीत अमरी (Amarpreet Amri) का 17 जनवरी को कनाडा में निधन हो गया था. अमरप्रीत को अपनी पत्नी के साथ कनाडा गए अभी एक महीना ही हुआ था. संसाधनों की कमी की वजह से अमरप्रीत अमरी के शव को भारत नहीं लाया जा सका जिसकी वजह से अमरप्रीत के बुजुर्ग-माता पिता अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए तरस रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को कनाडा में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. ऐसे में उन्होंने भारत सरकार से अपने बेटे के अंतिम दर्शन करवाने की गुहार लगाई है.

'बेटे को विदेश भेजने के लिए जमीन तक बेच दी'

अमरप्रीत के माता-पिता ने नम आंखों के साथ कहा कि  उनके पास अपने बेटे के दाह संस्कार में शामिल होने या शव को भारत लाने के लिए वित्तीय संसाधन नहीं है. अमरप्रीत के पिता बलदेव सिंह और मां राजिंदर कौर ने आंसू बहाते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए विदेश भेजने के लिए लाखों रुपये का निवेश किया था, बेटे के विदेश भेजने के लिए उन्हें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी.

'बेटे के शव को भारत लाने के लिए पैसे नहीं'

उन्होंने कहा कि अमरी की शादी के बाद उसकी पत्नी भी उसी के पास कनाडा चली गयी. उन्होंने कहा कि अमरी एक महीने पहले की कनाडा पहुंचा था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया. बुजुर्ग माता-पिता ने कहा कि आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देखने के लिए उन्हें कनाडा जाना होगा, लेकिन इसके लिए उनके पास पैसे नहीं है और न ही वे अपने बेटे के शव को वहां से भारत ला सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि अमरप्रीत अमरी  ने अपने करियर की शुरुआत 35 किलो वेट कबड्डी से की थी और वहां से उन्होंने कबड्डी ओपेन तक का सफर तय किया था. वह आजाद अकादमी घाल कलां के लिए भी खेले और एक बार विदेश में भी खेलने गए.

यह भी पढ़ें: Agniveer: माता-पिता चाहते थे विदेश जाए लेकिन संगरूर की ब्रह्मजोत ने चुनी देश सेवा, अग्निवीर के लिए हुआ चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget