एक्सप्लोरर

Haryana: बीजेपी की किरण चौधरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Rajya Sabha By Election 2024: हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी  जून में अपनी बेटी श्रुति और समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुई थीं. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया.

Haryana Rajya Sabha By Election 2024: हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी की किरण चौधरी (Kiran Choudhry) निर्विरोध जीत गई हैं. किरण चौधरी पूर्व सीएम चौधरी बंसी लाल (Bansi Lal) की बहू हैं. बीते जून में किरण और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.

किरण चौधरी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोहरलाल खट्टर और सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया था. उन्होंने यह कहा था कि सबके प्रयास से हरियाणा में बीजेपी की सरकार फिर से बनाएंगे और भ्रष्टाचार एवं क्षेत्रवाद के जनक लोगों को सत्ता से दूर रखेंगे. किरण चौधरी ने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में 21 अगस्त को पर्चा भरा था. 

इन पदों पर रह चुकी हैं किरण चौधरी
बता दें कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी. हरियाणा में कांग्रेस समेत विपक्ष की किसी पार्टी के पास पर्याप्त सीट नहीं थी, जिस वजह उन्होंने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था. जिसके बाद से यह तय हो गया था किरण चौधरी राज्यसभा के लिए निर्वाचित होंगी. किरण चौधरी के राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वह पांच बार की विधायक और दो बार की मंत्री रह चुकी हैं. इसके अलावा वह दिल्ली विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर भी रह चुकी हैं.

किरण के पति और ससुर भी रहे हैं राज्यसभा सदस्य
बता दें कि बंसी लाल भी सीएम बनने से पहले राज्यसभा सदस्य थे. 1960 से 1966 के बीच वह राज्यसभा के सदस्य रहे थे. वहीं, किरण चौधरी के पति सुरेंद्र सिंह भी राज्यसभा के सदस्य रहे हैं. किरण चौधरी ने इसी साल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगया था कि पार्टी व्यक्तिगत जागीर बन गई है जिसमें हमारे जैसे ईमानदार आवाजों के लिए जगह नहीं बची है.

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: चंद्रशेखर आजाद ने दुष्यंत चौटाला को बताया भावी CM, 'मेरी जब इनसे बात हुई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget