एक्सप्लोरर

Haryana: अग्निवीर को सम्मान ना मिलने पर कांग्रेस से केंद्र सरकार को घेरा, किरण चौधरी बोली- ‘वीर जवानों की शहादत का अपमान’

Agniveer Amritpal Singh Death: अग्निवीर अमृतपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर’ ना मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है. किरण चौधरी और कुमारी शैलजा पर अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए है.

Haryana News: जम्मू-कश्मीर में 11 अक्टूबर को अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार के दौरान सेना की तरफ से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ ना दिए जाने को लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. अब बार फिर अग्निवीर योजना को लेकर बहस होने लगी है. हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने अग्निवीर जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. 

किरण चौधरी ने केंद्र सरकार से पूछे सवाल
कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि देश के जवानों के प्रति इतनी असंवेदनशीलता और निर्लजता क्‍यों? 19 साल की उम्र में शहादत देने वाले अग्निवीर को शहीद का दर्जा भी नहीं. क्या अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा नहीं है? बेहद शर्मनाक है कि एक अग्निवीर को सरकार शहीद का दर्जा भी नहीं दे सकी. सेना की सलामी भी नहीं मिली. मां-बाप कंधों पर पार्थिव शरीर लेकर गए. मैं पूछती हूं सरकार क्‍या इसलिए अग्निवीर योजना लेकर आई थी? क्‍या पंजाब का अमृतपाल सेना का जवान नहीं था? क्‍या माता-पिता को शहादत पर गर्व करने का हक भी नहीं दिया जाएगा? क्या सरकार हमारी सेनाओं के प्रति इतनी असंवेदनशील हो गई है? क्या यह हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान नहीं है?

कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व छतीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी अग्निवीर अमृतपाल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर’ ना दिए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बेहद दुखद एवं शर्मनाक! क्या अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा नहीं? देश के लिए शहीद होने वाले अमृतपाल जी को न तो सरकारी सम्मान दिया गया, न ही Army की कोई Unit वहां आई. क्या सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के समय हो रहे आंदोलनों का दमन करके भर्ती प्रक्रिया इसी दिन के लिए पूर्ण की थी? हमारे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो उनके साथ शहीद होती हैं बहन की राखी, पिता की लाठी एवं मां की आँखों का तारा. सरकार के इस कृत्य ने मां भारती के तमाम शहीदों का अपमान किया है, इससे साफ़ जाहिर है कि सरकार की संवेदनाएं मृत हो चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: Haryana: अग्निवीर अमृतपाल सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ नहीं मिलने पर अभय चौटाला ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, बोले-‘एक सैनिक का दर्जा’

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget