एक्सप्लोरर

होशियारपुर LPG टैंकर आग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 लोगों की मौत

Hoshiarpur LPG Tanker Accident: इस हादसे में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है. वहीं अब इस हादसे का शिकार हुए चार और लोगों ने दम तोड़ दिया है.

पंजाब के होशियारपुर में एलपीजी टैंकर में आग लगने की घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. यहां चार और लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर सात हो गई.  

होशियारपुर की उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि मंजीत सिंह (60), विजय (17), जसविंदर कौर (65) और आराधना वर्मा (30) ने रात में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि ये सभी मंडियाला से थे.

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि चारों लोग 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर मंडियाला अड्डे के पास शुक्रवार रात 10 बजे एक वाहन की टक्कर के बाद एलपीजी टैंकर में विस्फोट हुआ और आग लग गई थी.

21 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि आग तेजी से फैली और इसने आसपास की लगभग 15 दुकानों और कम से कम चार घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 व्यक्ति घायल हो गए. वहीं, शनिवार को एक और व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई.

ऐसे हुआ था हादसा

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, टैंकर राम नगर ढेहा लिंक रोड की ओर मुड़ रहा था, तभी उसकी टक्कर सब्जी से लदे एक अन्य वाहन से हो गई. दोनों वाहनों में आग लग गई.

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एक व्यक्ति को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, एक तीसरे व्यक्ति ने अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.

घटना के खिलाफ लोगों का धरना

मंडियाला और आसपास के गांवों के कई निवासियों ने शनिवार सुबह इस घटना के खिलाफ धरना दिया और होशियारपुर-जालंधर सड़क के दोनों ओर साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रखी. प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

उपायुक्त जैन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि घायलों को पंजाब सरकार की फरिश्ता योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है. पंजाब के कई मंत्रियों और सांसदों सहित विभिन्न नेताओं ने अस्पतालों में जाकर घायलों से मुलाकात की.

2-2 लाख मुआवजे का ऐलान 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को होशियारपुर एलपीजी टैंकर विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा शनिवार को की. पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस घटना पर दुख जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget