एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: एक हजार छात्रों ने हरियाणा सरकार से लगाई मदद की गुहार, कहा- हमें सुरक्षित वापस लाया जाए

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच वहां फंसे भारतीय छात्र देश में वापस आना चाहते हैं. हरियाणा सरकार को ऐसे ही एक हजार छात्रों ने मदद के लिए संदेश भेजे हैं.

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही वहां फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को बेहद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. हरियाणा सरकार (Haryana Government) को यूक्रेन (Ukraine) में फंसे राज्य के करीब एक हजार बच्चों के संदेश मिले हैं. इन सभी बच्चों ने हरियाणा सरकार से सुरक्षित वापस इंडिया लाने की अपील की है. 

राज्य सरकार की ओर से बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी किए गए हैं. इन हेल्पलाइन पर मैसेज और ईमेल के जरिए करीब एक हजार बच्चों ने राज्य सरकार के सामने सुरक्षित देश वापसी के लिए गुहार लगाई है. हरियाणा सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के 1,786 स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं. यूक्रेन से अभी तक हरियाणा में 91 बच्चों की ही वापसी हो पाई है. 

हरियाणा सरकार की ओर से लगातार बच्चों की मदद करने का दावा किया जा रहा है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वह पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. खट्टर की ओर से यह भी कहा गया कि वह पूरे मामेल पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

हरियाणा सरकार ने बनाई टीम 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन से सभी छात्रों को वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. खट्टर ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि यूक्रेन में पढ़ने वाले राज्य के 1,786 छात्रों के परिवारों से संपर्क करने के लिए तत्काल टीम बनाई जाए.

बता दें कि यूक्रेन में हरियाणा से बड़ी तादाद में हर साल स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं. यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट्स के कई वीडियो सामने आ रहे हैं और इनमें छात्रों को खाने और रहने के लिए जगह तलाशने में भी संघर्ष का सामना करते हुए देखा जा सकता है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं हरियाणा के 1,786 स्टूडेंट्स, सिर्फ 91 को लाया गया है वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget