एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं हरियाणा के 1,786 स्टूडेंट्स, सिर्फ 91 को लाया गया है वापस

Haryana News: हरियाणा सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य के 1786 स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं. लेकिन अभी तक राज्य के सिर्फ 91 स्टूडेंट्स को ही इंडिया वापस लाया गया है.

Haryana News: यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय छात्रों की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन अभी तक बहुत कम संख्या में ही छात्रों को वापस लाने में सरकार कामयाब रही है. हरियाणा के अभी तक 91 छात्रों को सरकार वापस ला चुकी है. लेकिन भारत सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा के 1786 स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं.

हरियाणा सरकार छात्रों की सुरक्षा और देश में वापसी के मामलें में केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही है. हरियाणा सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अब तक राज्य के कुल 91 छात्रों को यूक्रेन से वापस लाया गया है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन से सभी छात्रों को वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. खट्टर ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि यूक्रेन में पढ़ने वाले राज्य के 1,786 छात्रों के परिवारों से संपर्क करने के लिए तत्काल टीम बनाई जाए.

हिमाचल के बच्चे भी आए वापस

यूक्रेन से अब तक हिमाचल प्रदेश के 102 छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य के कम से कम 317 छात्र अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हैं और अब तक 102 छात्रों को वापस लाया जा चुका है.

यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावकों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार, यूक्रेन में अब भी हिमाचल के 317 छात्र फंसे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार फंसे हुए छात्रों को वापस लाने का पूरा प्रयास कर रही है.

Russia Ukraine War: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाया स्टूडेंट्स की सुरक्षा का मुद्दा, पीएम मोदी से की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget