एक्सप्लोरर

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी- जानें किस पार्टी का पलड़ा भारी?

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटों के लिए एग्जिट पोल 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाले हैं. राज्य की सभी 10 सीटों पर 25 मई को वोटिंग हुई थी.

Lok Sabha Elections Exit Polls Result 2024: हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. यहां लोकसभा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को वोटिंग खत्म हो गई थी. 4 जून को चुनाव आयोग की ओर से फाइनल नतीजे घोषित किए जाएंगे लेकिन उससे पहले शनिवार शाम को जारी एग्जिट पोल के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी का पलड़ा भारी है और पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा.

एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को 42.8 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है. जबकि कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है. 

हरियाणा चुनाव में कौन-कौन बड़े चेहरे?

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, दो केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस की दिग्गज कुमारी शैलजा सहित कुल 223 उम्मीदवार थे. इनमें 207 पुरुष और 16 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाया. कुरुक्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और उद्योगपति नवीन जिंदल ने चुनाव लड़ा. यहां AAP के सुशील गुप्ता जबकि INLD के अभय सिंह चौटाला मैदान में उतरे. गुरुग्राम से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह तो वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर को यहां से टिकट दिया.

साल 2019 में क्या रहे नतीजे?

किसान आंदोलन के बाद से हरियाणा की सियासत काफी चर्चा में रही है. इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय पताका लहराया था. कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को भी पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने इस मामले में खींचा हरियाणा सरकार का ध्यान, जानें कहा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget