एक्सप्लोरर

Haryana Electricity: हरियाणा में गर्मी को लेकर सतर्क हुई सरकार, बिजली को लेकर जारी हुए जरूरी निर्देश

Haryana Government: पिछले गर्मी के समय पैदा हुए बिजली संकट और कोयले की कमी को लेकर इस बार पहले ही तैयारियां की जा रही है. जिसके तहत एचईआरसी द्वारा डिस्कॉम को बिजली खरीदने की मंजूरी दे दी गई है.

Haryana News: इस बार गर्मी कुछ ज्यादा सताने वाली है. जिसको लेकर बिजली का संकट भी पैदा हो सकता है, इसी को देखते ही डिस्कॉम और हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन अभी से तैयारियों में जुट गया है. एचईआरसी द्वारा डिस्कॉम को बिजली खरीदने की मंजूरी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि पीक सीजन में 590.51 करोड़ यूनिट बिजली 6.27 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदी जाएगी. इस बार पिछले साल के मुकाबले बिजली की डिमांड 13 हजार मेगावाट से अधिक होने का अनुमान है. 

1 अप्रैल से बिजली खरीद को मंजूरी
हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने डिस्कॉम को 1 अप्रैल से बिजली खरीद को मंजूरी दी है. दादरी थर्मल पावर प्लांट स्टेज-1 से 179 मेगावाट और मार्च से 15 अक्टूबर तक 750 मेगावाट बिजली खरीद को मंजरी दी गई है. पिछले साल बिजली खरीद की तैयारी ना होने की वजह से ही अप्रैल में डिस्कॉम को 11.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 626.61 करोड़ रुपए की बिजली खरीदनी पड़ी थी. एचईआरसी ने बिजली के सीजन में डिमांड बढ़ने की दो बड़ी वजहें बताई एक तो एसी का चलना क्योंकि एसी के लिए बिजली की ज्यादा जरूरत पड़ती है. इसके अलावा सिंचाई के लिए ट्यूबवेल भी ज्यादा चलते है. जिससे बिजली पर लोड बढ़ता है.

पावर प्लांटों को भी दिए गए निर्देश
पिछले साल गर्मियों में प्रदेश के पावर प्लांटों में कोयले की कमी आ गई थी. एचपीजीसीएल के पास तो मात्र 2 से 3 दिन के कोयले का स्टॉक रह गया था. जिसको देखते हुए इस बार हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने डिस्कॉम को पहले ही आदेश दे दिया है कि पावर प्लांटों को इस बार कम से कम 30 दिनों के कोयले का स्टॉक लेकर चलना है. 

हरियाणा के पास 13,522 मेगावाट बिजली की क्षमता
आपको बता दें कि हरियाणा के पास 13,522 मेगावाट बिजली की क्षमता है. हरियाणा खुद सिर्फ 2582.4 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन करता है. बाकि कि बिजली खरीदी जाती है. इसमें से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से 846.14 मेगावाट बिजली तो केंद्रीय प्लांटों से 2921.09 और 7173.22 मेगावाट बिजली प्राइवेट कंपनियों से खरीदी जाती है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: पंजाब सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट, अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget