एक्सप्लोरर

हरियाणा में CM बदलने का BJP को फायदा हुआ या नुकसान? जानें नायब सिंह सैनी से कितने लोग संतुष्ट

Haryana Nayab Singh Saini Survey: इस सर्वे के मुताबिक हरियाणा प्रदेश के 27 फीसदी लोगों का मानना कि वह बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग असंतुष्ट हैं.

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद होने के बाद से सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. प्रदेश की सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जनाधार को मजबूत करने में जुटी है. इस बीच राज्य में इस बात को लेकर एक सर्वे किया गया है कि मुख्यमंत्री बदलने का बीजेपी को कितना फायदा या नुकसान हुआ है? 

'आजतक सी वोटर सर्वे' में इस बात का भी जिक्र है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कितने लोग संतुष्ट हैं. इसके अलावा इसमें हरियाणा के बड़े मुद्दों की भी बात की गई है. इस सर्वे के मुताबिक अधिक संख्या में लोग नायब सिंह सैनी की सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं. इसका मतलब ये हुए कि यहां सीएम बदलने का बीजेपी का नुकसान दिख रहा है.

हरियाणा में बीजेपी की सैनी सरकार से कितने लोग संतुष्ट?

इस सर्वे के मुताबिक हरियाणा प्रदेश के 27 फीसदी लोगों का मानना कि वह बीजेपी की सैनी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 44 फीसदी लोगों का कहना है कि वह इस सरकार के काम से संतुष्ट नहीं हैं. इसके अलावा राज्य के 25 फीसदी लोग ये मानते हैं कि वो कुछ हद तक सरकार के कामकाज से खुश हैं. 

सीएम नायब सिंह सैनी का प्रदर्शन कैसा?

हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होने जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर सर्वे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदर्शन से जुड़ा सवाल पूछा गया तो 22 फीसदी लोग ही सीएम सैनी के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए. वहीं, राज्य के 40 फीसदी लोग ये मानते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कामकाज ठीक नहीं रहा यानी वो उनके काम से संतुष्ट नहीं है. वहीं, 19 फीसदी ऐसे लोग भी है सीएम सैनी काम से कुछ हद तक संतुष्ट हैं.

हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

इस सर्वे में लोगों से ये भी जानने की कोशिश की गई है कि प्रदेश में उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? इसमें बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार पर लोगों ने अपनी राय दी है. करीब 45 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. वहीं, करीब 14 फीसदी लोग महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं. 

सर्वे के मुताबिक 13 फीसदी लोग विकास को बड़ा मुद्दा बताते नजर आए. वहीं, करीब 3 फीसदी लोग ये मानते हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है, 3 फीसदी लोग लॉ एंड ऑर्डर जबकि 2 फीसदी लोगों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को बड़ा मुद्दा बताया.

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होंगे. वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. बता दें कि अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ था. राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 5 और कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. वहीं, मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल करने के बाद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं. 

ये भी पढ़ें:

2019 में किंगमेकर रही JJP बनी डूबता जहाज, दुष्यंत चौटाला से बिछड़े सभी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget