एक्सप्लोरर

2019 में किंगमेकर रही JJP बनी डूबता जहाज, दुष्यंत चौटाला से बिछड़े सभी विधायक

Haryana Assembly Election 2024: पिछले विधानसभा चुनाव में जेजेपी के भले ही सिर्फ 10 विधायक चुनाव जीतकर आए हों लेकिन पार्टी फिर भी किंग मेकर बनी और बीजेपी के साथ मिलकर साढ़े चार साल सरकार चलाई.

JJP MLA News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और दुष्यंत चौटाला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक विधायक पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में जेजेपी के 10 में छह विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. आज भी जींद के नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

पिछली बार के हरियाणा विधानसभा में जेजेपी ने भले ही दस विधायकों ने जीत हासिल की हो लेकिन पार्टी किंग मेकर की भूमिका में रही और साढ़े चाल साल तक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाई. वहीं अब जब विधानसभा की तारीखों का ऐलान तक हो गया है ऐसे में दस में छह विधायकों का पार्टी से इस्तीफा दे देना जेजेपी के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

अब बचे सिर्फ ये विधायक
फिलहाल पार्टी में जेजेपी के चार ही विधायक बचे हैं इनमें से भी दो विधायक चौटाला परिवार के हैं और एक विधायक पार्टी के खिलाफ अपने स्वर मुखर कर चुके हैं. जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बोल चुके हैं. अब बचे तीन विधायक तो इनमें उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही हैं. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में जेजेपी की राहें आसान नहीं होने वाली हैं. 

अब तक इन विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पिछले कुछ दिनों में जेजेपी के टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, उकलाना से विधायक अनूप धानक, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह, शाहबाद से विधायक रामकरण काला और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग और जींद के नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा समेत छह विधायक जेजेपी का साथ छोड़ चुके हैं.

वहीं पार्टी छोड़ने वाले विधायकों के खिलाफ जेजेपी भी सख्त है. पार्टी ने विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को एंटी डिफेक्शन के तहत डिसक्वालिफाई करने के लिए लिख रखा था.

ये भी पढ़ें

हरियाणा में JJP को एक और बड़ा झटका, विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget