एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: 'हरियाणा में आने वाला समय कांग्रेस का, पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार', भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा

Haryana Election 2023 News: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और गरीबों को राशन से वंचित करने का काम किया है.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. हुड्डा ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों को लेकर लड़ा जाएगा.

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा कि सरकारी पोर्टल किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और मुआवजे से वंचित करने का हथियार बन गया है. हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे सभी पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे, जो गैर जरूरी हैं. उन्होंने कहा, "आज मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है. बाजरा 500-700 रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत पर बिक रहा है. पोर्टल का खामियाजा उन किसानों को भी उठाना पड़ रहा है, जिनकी फसल खराब हो गई."

बीजेपी-जजपा सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सभी गैर जरूरी पोर्टल बंद किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, गरीबों को राशन, बुजुर्गों को पेंशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण और नागरिकों को सुरक्षा से वंचित करने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और आने वाला समय कांग्रेस का है. हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. हुड्डा कांग्रेस के जन मिलन समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Haryana: सोनीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए लगाई आग, नहीं हो पा रही पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget