एक्सप्लोरर

Gurugram News: अंडा करी बनाने से इनकार किया तो लिव-इन पार्टनर ने कर दी हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Gurugram Woman Killed: सहायक पुलिस आयुक्त पालम विहार नवीन शर्मा के निर्देशानुसार पालम विहार के प्रबंधक कर्मजीत सिंह व ASI अशोक कुमार ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी तक पहुंचने की जांच शुरू की.

Gurugram Woman Killed By Live In Partner: बिना शादी के ही पति-पत्नी की तरह रहने वाले महिला-पुरुष में सब्जी बनाने को लेकर विवाद क्या हुआ, पुरुष ने महिला की इस विवाद में हत्या ही कर दी. वे दोनों करीब छह महीने से साथ रह रहे थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी है.

जानकारी के अनुसार पालम विहार क्षेत्र स्थित चौमा गांव में एक निर्माणाधीन इमारत में 13 मार्च को एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना स्थल पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के केयर टेकर ने पुलिस टीम को इस संबंध में लिखित शिकायत दी. उसकी शिकायत पर थाना पालम विहार में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया. साथ ही महिला की हत्या की जांच-पड़ताल शुरू की.

निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था महिला का शव
सहायक पुलिस आयुक्त पालम विहार नवीन शर्मा के निर्देशानुसार थाना पालम विहार के प्रबंधक कर्मजीत सिंह व एएसआई अशोक कुमार ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी तक पहुंचने की जांच शुरू की. इस हत्या में पुलिस को कुछ खास सबूत नहीं मिले थे. इसलिए यह ब्लाइंड मर्डर था. काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किया.

आरोपी को दिल्ली के सराय काले खां से किया गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने बताया की शनिवार को आरोपी को दिल्ली के सराय काले खां से काबू कर लिया गया. उसकी पहचान लल्लन यादव निवासी गांव औराही जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है.

आरोपी ने शराब के नशे में महिला की हत्या की
आरोपी लल्लन ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि छह साल पहले सांप के काटने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. वह अपने घरवालों से झगड़ा करके दिल्ली आ गया था. करीब सात महीने पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात कूड़ा बीनने वाली महिला अंजलि से हुई. वे दोनों पति-पत्नी की तरह से रहने लगे. इसी साल 10 मार्च को वह अंजलि को लेकर गुरुग्राम आ गया. किसी व्यक्ति के बताने पर वे पालम विहार में चौमा गांव में निर्माणाधीन मकान में रहने लगे. वहीं पर मजदूरी भी करने लगे.

12-13 अप्रैल 2024 की रात को उसने शराब पी रखी थी. उसे अंजलि को अंडों की सब्जी बनाने के लिए कहा था. अंजलि ने ऐसा करने से मना कर दिया. गुस्से में उसे अंजलि के हथोड़ा नुमा औजार व बेल्ट से पीटा. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस से बचने के लिए वह मौके से फरार हो गया. शनिवार को उसे काबू किया गया है. अब जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गुरुग्राम लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारियां तेज, 2407 केंद्रों पर 24 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget