एक्सप्लोरर

Gurugram Bus Fire: गुरुग्राम में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, दो की मौत, कइयों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

Gurugram Bus Fire News: चलती हुई बस में जैसे ही आग लगी, अंदर फंसे लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना बुधवार (8 नवंबर) रात नौ बजे के आस पास की है.

Gurugram News: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में एक चलती हुई बस (Bus) में आग लग ई. आग लगने के बाद कुछ लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना में दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. घटना में घायल लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. ये बस गुरुग्राम से महोबा जा रही थी. शुरुआत में यह जानकारी आ रही थी कि बस की खिड़की से कूदकर 10-12 लोगों ने अपनी जान बचाई. उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया.  फंसे हुए लोगों को बस से निकाला गया है जबकि बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई है. 

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बस संख्या AR 01 K7707 में लोग जब सवार हुई होंगे तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वो मौत के मुंह में जाने वाले हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग ने बस को पूरी तरह से जला दिया. वीडियो में अफरातफरी का माहौल है.

गुरुग्राम के माइलस्टोन बिल्डिंग के पास हादसा

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. यह हादसा रात 9 बजे 32 माइलस्टोन बिल्डिंग के सामने हुआ है. बता दें कि वॉल्वो की टूरिस्ट बस अक्सर लोग रात के वक्त सफर करते हैं जिसमें कई स्लीपर बस भी होती है. 

स्थिति काबू में- गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "नेशनल हाईवे-48, गुरुग्राम में गूगल कंपनी के नजदीक एक बस में आग लगने की सूचना मिलते ही #श्री_विकास_अरोड़ा_IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम सहित गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी, फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. इस दुर्घटना में घायल पीड़ितों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है. स्थिति पूर्णतः काबू में है."

ये भी पढ़ें-  Haryana News: पंचकूला में भेष बदलकर मेले में घूमते दिखे CM मनोहर लाल खट्टर, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget