एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण, 26 फरवरी को PM मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे शिलान्यास

Gurugram Railway Station: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधा विकसित की जाएगी. रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा.

Haryana: गुरुग्राम (Gurugram) को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तरफ से एक तोहफा मिलने वाला है. गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 26 फरवरी को शिलान्यास करेंगे. गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बारे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से करेंगे. इसमें गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की योजना भी शामिल है, जिस पर करीब 295 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधा विकसित की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में रेलवे की हजारों करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा. पहले चरण में करीब 295 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी. अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी. अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा.

गुरुग्राम स्टेशन के अपग्रेडेशन की योजना की जा रही तैयार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं. इसके लिए रेलवे अधिकारियों की जीएमडीए से वार्ता चल रही है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण गुरुग्राम स्टेशन के अपग्रेडेशन की योजना तैयार कर रहा है. बता दें नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार, रेलवे स्टेशन के आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सीमेंट यार्ड को हटाने की पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी. राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी की सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल आती है. इस वजह से उनको सांस लेने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

इसके साथ साथ राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सीमेंट यार्ड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट, एक्सीलेटर्स, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज,मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया इसे पूर्व रेलवे की ओर से पटौदी रोड और रेवाड़ी-रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था, जिन पर काम शुरू कर दिया गया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला, 'पाकिस्तान में भी तो यही हो रहा है', लगवाए जय श्रीराम के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget