एक्सप्लोरर

Gurugram: जय श्री राम का नारा लगाने पर टीचर ने की छात्रों की पिटाई, परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा

Gurugram News: गुरुग्राम के एक स्कूल संचालक की तरफ से बच्चों को पिकनिक पर ले गया था. आरोप है कि पिकनिक के दौरान जय श्री राम का नारा लगाने पर टीचर ने छात्र-छात्राओं की पिटाई कर दी.

Jai Shri Ram Slogan Controversy: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम न्यू पालम विहार स्थित एक प्राइमरी निजी स्कूल और डे केयर में परिजनों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब पिकनिक के दौरान जय श्री राम का नारा लगाने पर स्कूल टीचर ने नन्हे छात्रों की पिटाई कर दी. छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पिकनिक के दौरान एक व्यक्ति के साथ मिलकर जय श्री राम का नारा लगाया था. यह बात उनके टीचर को नागवार गुजरी और उसने छात्रों की पिटाई कर दी. वहीं छात्रों के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को स्कूल में जबरन बाइबल पढ़ाई जाती है. इतना ही नहीं उन्हें हिंदू धर्म का विरोधी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है. अगर बच्चे माथे पर तिलक लगाकर चले जाएं तो स्कूल टीचर उस तिलक को मिटा देते हैं.

दरअसल पालम विहार के ब्लॉक में एक निजी प्राइमरी स्कूल एवं डे केयर सेंटर है. इस स्कूल संचालक की तरफ से बच्चों को पिकनिक पर एक फार्म हाउस में ले जाया गया था. छात्रों की मानें तो यहां उन्हें बैलगाड़ी पर घुमाया जा रहा था. इस दौरान उन्हें बैठने में डर लग रहा था तो यहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें कहा था कि जय श्री राम का नारा लगाओ तो उन्हें डर नहीं लगेगा. इस पर छात्रों ने जय श्री राम का नारा लगा दिया. यह बात उनके टीचर को नागवार गुजरी और उन्होंने पिकनिक के दौरान ही छात्रों की पिटाई कर दी. यह बात छात्रों ने अपने पेरेंट्स को बताई तो छात्रों के पेरेंट्स अमित, हेमंत और अभय सिंह ने टीचर को फोन कर इसका विरोध भी किया. इसके बाद पेरेंट्स आज स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बच्चों को पढ़ाई जा रही है क्रिश्चियन सभ्यता 

वहीं एक महिला आरती ने बताया कि उनके बच्चे भी पिछले साल तक इसी स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन इस स्कूल में उनके बच्चों को हिंदू विरोधी बनाया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल से निकाल लिया. बीच सेशन में ही बच्चों का स्कूल से नाम कटवाए जाने के कारण उनके बच्चे शिक्षा से भी वंचित रहे. बाद में उन्होंने दूसरे स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला कराया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आयुष्मान भी वहां पर पहुंच गए और आयुष्मान में बताया कि स्कूल में बच्चों को धर्म परिवर्तन के बारे में पढ़ाया जा रहा है. क्योंकि नन्हे बच्चों के दिमाग में जो कुछ भी डाला जाएगा वह बच्चा बड़ा होकर वैसा ही सीखेगा इसलिए शुरू से ही क्रिश्चियन सभ्यता बच्चों को पढ़ाई जा रही है.

स्कूल संचालक ने दिया आरोपों का जवाब

वहीं मामले में स्कूल संचालक राज नंदन ने टीचर और स्कूल पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में ऐसी कोई गतिविधि नहीं होती है. वह स्कूल प्रबंधन और टीचर पर लगाए गए सभी आरोपों को नकारते रहे. इस दौरान स्कूल संचालक ने कहा कि हम बच्चों से क्रिश्चियन सभ्यता नहीं पढ़ते और बच्चे कुछ भी करें हम उन पर कभी जोर जबरदस्ती नहीं करते. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और इस मामले में फिलहाल परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दे दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. देखना यह होगा कि मामले में अब पुलिस किस तरह की कार्रवाई अमल में लाती है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Pollution: गुरुग्राम में प्राइमरी तक के स्कूल बंद, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के दमावंद में घातक अटैक, इजरायल का दावा, कहा- 'हथियार बनने वाली जगह...'
Live: ईरान के दमावंद में घातक अटैक, इजरायल का दावा, कहा- 'हथियार बनने वाली जगह...'
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget