एक्सप्लोरर

Gurugram Pollution: गुरुग्राम में प्राइमरी तक के स्कूल बंद, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैसला

Gurugram School Closed: गुरुग्राम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी निशांत कुमार यादव ने स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए. ये स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में जिला प्रशासन में प्राइमरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए छोटे बच्चों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए (6 नवंबर) को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक छठी तक के बच्चों के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया.

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि कई दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से प्रशासन को यह आदेश जारी करना पड़ रहा है. इस दौरान सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है कि छठी कक्षा तक के बच्चों को स्कूल में ना बुलाकर ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं.

Diwali 2023: दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में 32 फीसदी परिवार पटाखे फोड़ने का बना रहे प्लान, सर्वे में बड़ा खुलासा

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने प्रदूषण से बच्चों के बचाव के लिए इस संदर्भ में आदेश जारी किए है. जारी आदेशों में प्री स्कूल, प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्कूल प्रबंधकों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी होने से ग्रैप के स्टेज 4 की स्थिति आ गई है. बहुत ही गंभीर श्रेणी की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का अंदेशा बना हुआ हैं.

प्राइमरी स्कूल में ऑनलाइन ले सकते हैं क्लास

डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई ऑफलाइन की बजाए अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया हैं. यह आदेश जिला के सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में 7 नवंबर से लागू होंगे जोकि आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे. (राजेश यादव की रिपोर्ट) 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget