एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में अवैध उगाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो ASI और एक हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Gurugram Police Suspend News: गुरुग्राम पुलिस में सब इंस्पेक्टर राजकुमार, विनोद और हेड कॉन्स्टेबल देशराज को सस्पेंड किया गया है. उगाही के आरोप के बाद इन पर जांच भी बैठाई गई थी.

Haryana News: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) की खांडसा मंडी (Khandsa Mandi) में अवैध उगाही के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. डीसीपी हेडक्वार्टर ने दो एएसआई और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं. तीनों पुलिसकर्मी खांडसा मंडी में अवैध उगाही के पुराने मामलों में संदिग्ध पाए गए हैं. डीसीपी हेडक्वार्टर दीपक गहलावत (Deepak Gahlawat) ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद इन तीनों पर जांच बैठाई गई, जिसमें तीनों संलिप्त पाए गए. इसके बाद मंगलवार रात निलंबन के आदेश जारी हुए.

इस आदेश में कहा गया कि एस्कॉर्ट गार्ड की ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सेक्टर 10 क्राइम ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर विनोद और शिवाजी नगर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल देशराज को सस्पेंड किया गया है. तीनों को अपनी जगह से हटाकर पुलिस लाइन में भेजा गया है. ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेशानुसार खांडसा सब्जी मंडी में अवैध रूप से उगाही के मामले में संदिग्ध भूमिका आने पर की गई है. गुरुग्राम पुलिस पहले भी इस अवैध उगाही के काले कारोबार का पर्दाफाश कई बार कर चुकी है.

13 आरोपियों को पहले भी किया गया था गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने बीते 3 अक्टूबर को भी अवैध उगाही मामले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो गैंगस्टर कौशल के गुर्गे हैं. खांडसा मंडी में उगाही में शामिल अतुल खटाना इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित करता पाया गया था. अतुल खटाना के तार गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी लेडी डॉन ट्विंकल के साथ जुड़े पाए गए थे. इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने लेडी डॉन को भी गिरफ्तार किया था. बता दें कि लेडी डॉन ट्विंकल इससे पहले भी गुरुग्राम पुलिस की ओर से इस अवैध उगाही मामले में गिरफ्तार हो चुकी है. अब उगाही के मामले में पुलिसकर्मियों का सस्पेंड होना बड़ी कार्रवाई है. तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Haryana Road Accident: हिसार में तेज रफ्तार थार का कहर, चाय पी रहे लोगों को कुचला, एक की मौत और तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget