एक्सप्लोरर

Gurugram News: पीएम मोदी कल करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रास्ते रहेंगे बंद

Gurugram Dwarka Expressway: पीएम मोदी कल यानी सोमवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे. ऐसे में गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सफर करने से पहले यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी.

Gurugram Dwarka Expressway Inauguration News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार (11 मार्च) गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री गुरुग्राम के सेक्टर 82 में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए एसपीजी ने रैली स्थल के आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. तो वहीं गुरुग्राम पुलिस ने भी कई लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. साथ ही गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.

गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस के डीसीपी वीरेंद्र वीज की माने तो 11 मार्च को अंतरिक्ष चौक पर होने वाली रैली के दौरान सबसे अधिक भीड़ इसी चौक पर ही उमड़ेगी. ऐसे में खेड़की दौला टोल के पास क्लोवर लीफ फ्लाईओवर के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. यहां से आईएमटी मानेसर की तरफ जाने वाले वाहन को वैकल्पिक रूट अपनाना होगा. इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत किया जाएगा. 

गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए गुरुग्राम पहुंचेंगे. ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. पीएम मोदी के स्वागत स्थलों के आसपास भी भीड़ रहने के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे से लगती सड़कों पर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा. वहीं, भारी वाहनों का द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर शाम तक प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान भारी वाहन चालकों को केएमपी का उपयोग करके अपने गंतव्य की ओर जाना होगा.

वहीं, रेवाड़ी, नारनौल, धारूहेड़ा की तरफ से रैली में आने वाले वाहन केएमपी के रास्ते होते हुए रामपुरा चौक और वाटिका चौक की तरफ से अंतरिक्ष चौक रैली स्थल की तरफ जाएंगे. फरीदाबाद, पलवल, सोहना की तरफ से रैली में आने वाले वाहन क्लोवर लीफ की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए रैली स्थल पर जाएंगे और पटौदी की तरफ से रैली में आने वाले वाहन सती चौक से अंतरिक्ष चौक रैली स्थल तक जाएंगे.

(मोहित कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Who is Sagar Thakur: कौन हैं सागर ठाकुर जिनसे एल्विश यादव की हुई मारपीट, 8 महीने पहले से चल रहा था विवाद? जानिए झगड़े की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget