एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली-पानी का संकट, लोगों ने प्रदर्शन कर किया रोड जाम

Gurugram News: गुरुग्राम की एक कॉलोनी के कई लोगों ने मंगलवार को पानी और बिजली संकट को लेकर कन्हई रेड लाइट पर सड़क जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Gurugram Latest News: हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच पानी और और बिजली की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इस बीच मंगलवार (28 मई) को गुरुग्राम की एक कॉलोनी के कई लोगों ने पानी और बिजली संकट को लेकर कन्हई रेड लाइट पर सड़क जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब हेड कांस्टेबल संदीप ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सड़क पर वाहनों को रोककर हंगामा कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर सड़क को खाली कराया. बताया जा रहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है. 

इन धाराओं में केस दर्ज
एसएचओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य में भी सड़कें जाम कर डर का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मंगलवार को सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 149 (अवैध रूप से इकट्ठा होना), 283 (सार्वजनिक रास्ते में बाधा डालना) और 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. 

बता दें साइबर सिटी में बुधवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. शहर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई वहीं दोपहर को लोग गर्मी से बेहाल रहे. धूप से बचाव के लिए लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. वहीं नौकरीपेशा लोग भी दोपहर के समय कम ही बाहर निकलें.

दोपहर के समय सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम रहा. वहीं काम से निकले लोग ने अपने आप को धूप से बचाने के लिए दुपट्टे, छतरी आदि का सहारा लिया. वहीं जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है.

ये भी पढ़ें- 'नरेंद्र मोदी PM के रूप में वापस...', मनीष तिवारी के रोड शो में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget