एक्सप्लोरर

'नरेंद्र मोदी PM के रूप में वापस...', मनीष तिवारी के रोड शो में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Chandigarh Lok Sabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया. उन्हें लगा कि अगर केजरीवाल प्रचार करेंगे, तो इससे उनकी 20-30 सीटें कम हो जाएंगी.

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए प्रचार किया और जनता से वोट मांगा. साथ ही उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि जेल में रहने के दौरान उनकी दवाएं बंद कर दी गईं. केजरीवाल ने चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने के लिए रोड शो किया. कांग्रेस और आप चंडीगढ़ में गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, 

मनीष तिवारी के साथ एक गाड़ी में खड़े अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं.  उन्होंने कहा कि आपको चंडीगढ़ से भाजपा को हराना है. आपने किरण खेर को दो बार चुना, लेकिन क्या उन्होंने अपना चेहरा भी दिखाया. मनीष तिवारी को एक मौका दें और इस बार उन्हें चुनें, उनका (कांग्रेस का) चुनाव चिन्ह पंजा है. उन्होंने कहा कि पंजे पर वोट डालने हैं.

150 सीटों को पार नहीं कर पाएगी बीजेपी- मनीष तिवारी 

वहीं मनीष तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ आकर उनके चुनाव अभियान में शामिल होने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि देश नई सुबह का इंतजार कर रहा है और कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात कर रहे हैं, वे 150 सीटों को पार नहीं कर पाएंगे.

जेल में पीएम मोदी ने मुझे तोड़ने की कोशिश की- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं. अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं, तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है. जेल में मोदी ने मुझे बहुत तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने मेरी दवाइयां बंद कर दीं. मैं मधुमेह का रोगी हूं और पिछले दस सालों से मैं चार बार इंसुलिन का इंजेक्शन लेता हूं. जब मैं जेल में बंद था, तो उन्होंने मेरा इंसुलिन का इंजेक्शन बंद कर दिया, लेकिन जिस तरह से देश में तानाशाही और गुंडागर्दी चल रही है, वह देश के लिए अच्छी बात नहीं है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया. उन्हें लगा कि अगर केजरीवाल प्रचार करेंगे, तो इससे उनकी 20-30 सीटें कम हो जाएंगी. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने की इजाजत दी, आप नेता ने कहा. जेल से बाहर आने के बाद मैं मुंबई, हरियाणा, लखनऊ, जमशेदपुर गया...मैं आपको खुशखबरी देना चाहता हूं, मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में वापस नहीं आ रहे हैं. 'अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की दूसरी पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन, पिता ने समर्थकों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
Embed widget