एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में CM फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग की टीम का एक्शन, पटाखा गोदाम पर रेड, तीन टन पटाखे बरामद

Gurugram CM Flying Raid News: सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग की टीम ने गुरुग्राम के फरुखनगर एरिया में पटाखों के गोदाम पर छापेमारी की. यहां ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रदूषण वाले पटाखे बनाए जा रहे थे.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग की टीम ने मिलकर फरुखनगर (Farukh Nagar) एरिया में पटाखों के गोदाम पर छापा मारा. सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पटाखे की गोदाम पर रेड मारी. दरअसल दिवाली के नजदीक आते ही प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए यह छापेमारी की गई है. कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है. इसका संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने संयुक्त रूप से पटाखे के गोदाम में रेड मारी.

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि फरुखनगर एरिया में दो स्थानों पर पटाखों के गोदाम है, जहां पर ग्रीन पटाखे के अलावा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे भी बेचे जा रहे हैं. इसी को देखते हुए सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग के संयुक्त टीम का गठन किया गया और ड्यूटी अफसर की मौजूदगी में इन गोदाम पर रेड की गई. इस रेड का मकसद दीपावली के नजदीक आते ही पटाखे से फैलने वाले प्रदूषण को रोकना बताया गया है.

गुरुग्राम-एनसीआर क्षेत्र में बेचे जाने थे पटाखे

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी. कि फरुखनगर इलाके में ग्रीन पटाखे के साथ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचे जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर हमने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम का गठन किया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ही मौजूदगी में हमने फरुखनगर इलाके में दो पटाखों के गोदाम पर रेड मारी. रेड के दौरान फरुखनगर इलाके में 2 गोदामों में करीब 3 टन वजनी बिना ग्रीन पटाखे बरामद किए गए. इन पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है, क्योंकि यह पटाखे वातावरण में प्रदूषण फैलाते हैं. जब पटाखों के गोदाम के मालिकों से सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया ये पटाखे गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र में बेचे जाने थे. 

पटाखा मालिकों पर मामला दर्ज

डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि जो पटाखे बरामद किए गए हैं, उन गोदाम मालिकों पर अलग-अलग धाराओं के तहत अलग-अलग कार्रवाई की जाएगी. जैसे फायर स्टेशन अफसर और कार्यालय प्रदूषण विभाग की ओर से अपने- अपने स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि रेड के दौरान करीब 3 टन वजनी पटाखे सीज किए गए हैं. इसके साथ ही बिना ग्रीन पटाखे बेचने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. डीएसपी ने कहा कि बिना ग्रीन पटाखे बेचने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. उन्होंने सभी के लिए यह संदेश भी दिया है कि कोई भी पटाखा बेचने वाला ग्रीन पटाखा के अलावा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न बेचें वरना उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे बिजली निगम कर्मचारी, आंदोलन की दी चेतावनी, ये है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget