एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में चिंटेल्स पैराडाइसो का एक और टावर असुरक्षित घोषित, 15 दिनों के अंदर करना होगा खाली

Gurugram Chintels Paradiso: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर-जे के निवासियों को अब 15 दिन के अंदर फ्लैट खाली करने होंगे. इसके लिए जिलाधिकारी निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी किए हैं.

Gurugram Chintels Paradiso News: गुरुग्राम के जिलाधिकारी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को आईआईटी ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए सेक्टर 109 में स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर-जे के निवासियों को 15 दिन में अपने फ्लैट खाली करने का आदेश दिया. सोसाइटी के टावर-जे में फ्लैटों को असुरक्षित घोषित किया गया था. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यादव ने यह आदेश जारी किया.

15 दिन के अंदर टावर करना होगा खाली
पांच जनवरी को जारी आईआईटी-दिल्ली की ‘स्ट्रक्चर ऑडिट रिपोर्ट’ में चिंटेल्स पैराडाइसो ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के टावर-जे को “निवास के लिए असुरक्षित” घोषित किया गया था, जिसके आधार पर जिलाधिकारी के आदेश के 15 दिन के अंदर टावर को खाली करके बिल्डर को सौंपना होगा. टावर-जे सोसाइटी के उन छह टावरों में से एक है, जिन्हें ऑडिट रिपोर्ट में असुरक्षित घोषित किया गया था. शेष पांच टावरों-डी, ई, एफ, जी और एच को जिलाधिकारी की ओर से अप्रैल में जारी किए गए एक आदेश के बाद खाली कर दिया गया था.

छह फ्लैटस के ड्राइंग रूम की गिरी थी छत
बता दें कि 10 फरवरी 2022 को चिंटल पैराडाइसो के डी टावर में छह फ्लैटस के ड्राइंग रूम की छत गिर गई थी. इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी. इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से 9 टावर की आईआईटी दिल्ली से संरचनात्मक जांच करवाई तो डी, ई, एफ, जी, एच टावर रहने के लिहाज से असुरक्षित घोषित किए गए. 

वहीं इससे पहले अप्रैल माह में चिंतल सोसायटी के पांच टॉवर असुरक्षित होने की वजह से ध्वस्त किए जाने की बात कही गई थी. आईआईटी से स्ट्रैकचरल ऑडिट में 5 टावर असुरक्षित पाए गए थे. मार्च माह में बिल्डर की तरफ से प्रशासन से इन टॉवर्स को ध्वस्त करने की अनुमति मांगी गई थी. जिसे प्रशासन की तरफ से अनुमति भी मिल गई थी.

यह भी पढ़ें: Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में युवक की हत्या मामले में एसीपी ने दिया बड़ा अपडेट, दो और आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget