एक्सप्लोरर

Gurugram: CET ग्रुप डी परीक्षा के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सेंटर्स के आस-पास धारा 144 लागू

Gurugram News: गुरुग्राम प्रशासन ने सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की है. इन अभ्यर्थियों को जिले के अंदर और बाहर जाने के लिए फ्री बस की सुविधा दी जाएगी.

CET Group D Exam: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में शनिवार (21 अक्टूबर) और रविवार (22 अक्टूबर) को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी ग्रुप-डी (CET Exam) की पात्रता परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा केंद्र (Examination Center) तक सुगम आवजाही के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं. परीक्षा के दोनों दिन गुरुग्राम जिला में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए निशुल्क बसों (Free Bus Service) का प्रबंध किया गया है. शनिवार (21 अक्टूबर) को परीक्षा के पहले दिन प्रदेश के 17 जिलों में परीक्षा के दौरान शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

 गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम को अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है. गुरुग्राम जिला से बाहर जाने वाले परीक्षार्थी शहर के बस अड्डे से नि:शुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे. 

 परीक्षा के लिए बनाए गए 46 परीक्षा केंद्र
गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला में 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट में 17 हजार 496 परीक्षार्थी शामिल होंगे. निशांत कुमार यादव ने बताया कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम से सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को ले जाने और वापस लाने के लिए पर्याप्त संख्या में नि:शुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा, महिला परीक्षार्थियों के साथ सहायक के तौर पर परिवार का एक सदस्य भी नि:शुल्क यात्रा कर सकेगा. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है.

बसों की यह रहेगी समय सारणी
हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि परीक्षा के लिए गुरुग्राम बस अड्डे से सुबह की शिफ्ट के लिए दोनों दिन सोनीपत और पानीपत के लिए सुबह 4 बजे और रेवाड़ी, फरीदाबाद और पलवल के लिए सुबह 4.30 बजे बसें रवाना की जाएंगी. इसी प्रकार शाम की शिफ्ट के लिए पानीपत के लिए सुबह 8 बजे सोनीपत के लिए सुबह 9 बजे और रेवाड़ी, फरीदाबाद और पलवल के लिए प्रात: 9.30 बजे बसे रवाना की जाएंगी. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-  Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक तरफ चल रही थी रामलीला, दूसरी तरह नाबालिग को मारी दी गई गोली, जानें-पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget