एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में स्विमिंग पूल में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत, लोगों ने किया हंगामा, लगाया ये आरोप

Gurugram News: गुरुग्राम में स्विमिंग पूल में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. इसको लेकर सोसाइटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया. वहीं मृतक के परिजनों ने सोसाइटी की सिक्योरिटी पर सवाल उठाए हैं.

Gurugram Latest News: गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी स्थित एक सोसाइटी के स्विमिंग पूल में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. मामले को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा शांत करवाया. वहीं बच्चे की स्विमिंग पूल में मौत की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

स्विमिंग पूल में डूबने से मासूम की मौत
गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी स्थित बीपीटीपी पार्क सिरीन सोसाइटी के क्लब के स्विमिंग पूल में बुधवार शाम को कई बच्चे नहाने गए थे. सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अन्य बच्चे नहाकर बाहर निकल गए थे और एक 6 वर्षीय बच्चा स्विमिंग पूल में ही रहा. कुछ देर बाद नहाते हुए बच्चा डूब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

इस दौरान स्विमिंग पूल का लाइफगार्ड भी वहीं पर घूम रहा है, लेकिन उसने बच्चे को बचाने की जहमत नहीं उठाई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि इसी दौरान एक महिला स्विमिंग पूल में उतरती है, जब बच्चे पर उसकी नजर पड़ती है तो वो चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाती है. तब स्विमिंग पूल का लाइफगार्ड भी वहां पहुंचता है और बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाता है. वहां डॉक्टर बच्चे को मृत घोषित कर देते हैं. 

परिजनों ने किया हंगामा
घटना को लेकर मासूम बच्चे के परिजनों ने सोसाइटी की सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सिक्योरिटी की लापरवाही की वजह से उनके 6 साल के बच्चे की जान गई है. इसलिए सोसाइटी की सिक्योरिटी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए. खबर लिखे जाने तक गुरुग्राम सेक्टर 10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है. फिलहाल बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम में 6 साल पहले शख्स को गोली मारने के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानें- क्या सजा दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget