एक्सप्लोरर

Punjab News: जम्मू में शहीद हुए गुरदासपुर के गुरप्रीत सिंह, CM भगवंत मान ने जताया दुख, जानें क्या कहा

Gurdaspur News: गुरदासपुर जिले के सिपाही गुरप्रीत सिंह जम्मू में शहीद हो गए. गुरप्रीत सिंह महज 24 साल के थे. वे 6 साल पहले सेना की 73 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे.

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले के ब्लॉक काहनूवान के गांव भैणी खादर के रहने वाले सिपाही गुरप्रीत सिंह जम्मू में शहीद हो गए. गुरप्रीत सिंह 18 राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में तैनात थे. वे ड्यूटी के दौरान बर्फीली पहाड़ियों पर अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे. इस दौरान गुरप्रीत सिंह का पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई. जवान की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है.

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जिला गुरदासपुर के काहनूवान ब्लॉक के गांव भैणी खादर के रहने वाले वीर सैनिक गुरप्रीत सिंह, जो जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए हैं. परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. देश के लिए सिद्दक और बहादुर जवान के साहस को दिल से सलाम. हम सरकार के वादे के मुताबिक परिवार की हरसंभव मदद करेंगे.

मजह 24 साल के थे गुरप्रीत सिंह
जवान गुरप्रीत सिंह की उम्र महज 24 साल थी. वे पंजाब के गुरदासपुर में गांव भैणी के रहने वाले थे. बेटे की मौत की खबर सुन मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वो बेटे की शादी की तैयारी कर रही थी. लेकिन जब बेटे का तिरंगे में लिपटा शव गांव पहुंचा तो मां लखविंदर कौर का कलेजा फट गया. गुरप्रीत सिंह 6 साल पहले सेना की 73 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे. गुलमर्ग में अगस्त 2023 में गुरप्रीत सिंह की तैनाती हुई थी. इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के वीनागुड़ी में तैनात थे.

प्रताप सिंह बाजवा ने भी जताया दुख
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सिपाही गुरप्रीत सिंह की शहादत पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जम्मू-कश्मीर में मेरे निर्वाचन क्षेत्र कादियां के काहनूवान ब्लॉक के भैणी खादर गांव के निवासी सेना के जवान गुरप्रीत सिंह जी की शहादत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है.मैं सैनिक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज, BJP-JJP के 24 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget