एक्सप्लोरर

Sacrilege Case: Ram Rahim की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी, बेअदबी मामले में 16 मई को अगली सुनवाई

डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बुधवार को पंजाब के फरीदकोट सीजेएम की अदालत में बेअदबी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. इस मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी.

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बुधवार को पंजाब के फरीदकोट सीजेएम की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई है. राम रहीम के पेशी साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं के मामले में हुई. वहीं इस सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आरोपी के चालान की कॉपियां पेश नहीं कर सकी. इस वजह से अदालत ने सुनवाई 16 मई तक स्थगित करते हुए सरकारी पक्ष को अगली सुनवाई के समय कापियां उपलब्ध करवाने के आदेश दिए.

राम रहीम के साथ इस सुनवाई के दौरान जमानत पर चल रहे डेरा सिरसा के 7 अनुयायी भी हाजिर रहे. इसके साथ ही राम रहीम की तरफ से पैरवी करने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व बठिंडा समेत फरीदकोट के वकीलों का पैनल पहुंचा हुआ था. पिछले महीने फरीदकोट की अदालत ने सुनारिया (रोहतक) के सेंट्रल जेल के अधीक्षक को बेअदबी के दो मामलों में चार मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राम रहीम को पेश होने के लिए निर्देश दिया था. 

Punjab News: पंजाब में ड्रग्स माफिया बेलगाम! नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

इस सुनावाई के दौरान अदालत ने कहा कि साल 2015 में बाजाखाना पुलिस थाने में दर्ज दो आपराधिक मामलों में आरोपी की मौजूदगी जरूरी है. डेरा प्रमुख को दो आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद सुनारिया जेल में बंद कर दिया गया था. इसके बाग पुलिस द्वारा 27 फरवरी को दिए गए पूरक चालान के आधार पर डेरा प्रमुख को आरोपी बनाया गया था. ये मामले बरगारी के एक गुरुद्वारे के पास कथित रूप से अपमानजनक पोस्टर चिपकाने और सितंबर और अक्टूबर 2015 में बरगारी में गुरु ग्रंथ साहिब के 'बीर' के फटे पन्नों को बिखेरने से संबंधित हैं. इस केस में चार्जशीट किए जाने के बाद डेरा प्रमुख ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिकाएं दाखिल की थी. जिसके लिए बुधवार को फरीदकोट की अदालत में सुनवाई शुरू हुई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget