एक्सप्लोरर

Punjab: पूर्व सीएम चन्नी पर विजिलेंस का कसता शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई पूछताछ

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज विजिलेंस के सामने पेश हुए. आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इससे पहले मार्च में चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर’ भी जारी किया था.

Punjab News:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए. ब्यूरो चन्नी के खिलाफ उनकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रहा है.  चन्नी को इससे पहले अप्रैल में इस मामले में ब्यूरो द्वारा तलब कर पूछताछ की गई थी. सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो चन्नी, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों की कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रहा है. 

लुकआउट सर्कुलर  हुआ था जारी 
ऐसा माना जाता है कि ब्यूरो ने चन्नी की संपत्ति के बारे में एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसकी तुलना कांग्रेस नेता द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले संपत्ति के ब्योरे से की जाएगी.  ब्यूरो ने मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था. जब विजिलेंस ब्यूरो को पता चला था कि चन्नी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो 7 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. चन्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए सतर्कता ब्यूरो की जांच को ‘‘पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित’’ बताया है.

हत्या का अंदेशा जता चुके है चन्नी
आपको बता दें कि इससे पहले जब चन्नी को विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया था तो उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार मेरी हत्या भी करवा सकती है, मेरी गिरफ्तारी भी हो सकती है. चन्नी ने सीएम मान पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया था. चन्नी ने कहा था कि वो सरकार के अत्याचार सहने के लिए तैयार है. उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पंजाब सरकार ने एक कल्चर शुरू किया है पुरानी बीवी छोड़ो और नई ले आओ. चन्नी ने कहा गरीबी का बच्चा कैसे तीन महीने तक मुख्यमंत्री बना ये इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: अकाली दल नेता दलजीत चीमा का बड़ा आरोप, सीएम मान की राज्यपाल के साथ जुबानी जंग बेवजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget