एक्सप्लोरर

किसान अपनी मांग पर अड़े, 15 फरवरी को तीसरे दौर की बैठक, रेल रोकने का एलान, पढ़ें बड़ी बातें

Farmers Protest: किसानों ने 15 फरवरी को रेल रोकने का एलान किया है. 16 फरवरी को भारत बंद का भी आह्वान कर दिया है. 15 फरवरी को किसान और सरकार के बीच शाम को बैठक होनी है.

Farmers Protest Update: किसान अपनी मांगों के साथ अड़े हुए हैं. अभी तक दिल्ली में वो दाखिल नहीं हो पाए हैं. इस बीच गुरुवार (15 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मु्ंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय किसानों से बात करेंगे. किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद बुलाई है. वहीं, 15 फरवरी को रेल रोकेंगे. पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सैकड़ों किसान मौजूद हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आरोप लगाया कि किसानों पर रबर बुलेट दागे गए. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों के एक्शन में 130 किसान घायल हुए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एमएसपी गारंटी कानून से कम कुछ मंजूर नहीं है. 

पढ़ें अब तक की बड़ी बातें

  • बुधवार (14 फरवरी) को आंदोलन के दूसरे दिन किसानों ने कई बार हरियाणा के शंभू बॉर्डर और खन्नौरी बॉर्डर से आगे बढ़ने की कोशिश की.  
  • सुरक्षाकर्मियों ने आगे नहीं बढ़ने दिया. किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए.
  • किसानों ने 16 फरवरी यानी शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान कर दिया है. वहीं गुरुवार यानी कल किसान रेल के पहिए रोकने का काम करेंगे.
  • कुल मिलाकर न किसान पीछे हटने को तैयार हैं और न ही सरकार दिल्ली का रास्ता खोलने को तैयार है.
  • इसका नतीजा ये हुआ कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर से हरियाणा के शंभू बॉर्डर तक टकराव की स्थिति बन गई है.
  • बैरिकेडिंग के एक तरफ दिल्ली कूच के लिए निकले ट्रैक्टर्स की लंबी कतार है. ट्रैक्टर्स का जमावड़ा कई किलोमीटर का है.
  • शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. अमृतसर और दिल्ली हाईवे पर 8-10 किलोमीटर तक ट्रैक्टर्स खड़ी हैं.
  • जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, पंजाब और हरियाणा के बीच पड़ने वाले बॉर्डर्स पर किसानों की संख्या भी बढ़ रही है.
  • मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों की ओर से हुई कार्रवाई के बाद अब किसानों का सब्र जवाब दे रहा है.वो एक ही बात दोहरा रहे हैं कि या तो मांगे मानो नहीं तो फिर दिल्ली का रास्ता छोड़ो.
  • पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्रहां ने 15 फरवरी यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है.
  • शंभू बॉर्डर पर 60 और खनौरी बॉर्डर पर 30 किसानों के घायल होने की बात कही जा रही ही है.
  • इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा कड़ा कर दिया गया है.
  • दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के पर पहले कंक्रीट के स्लैब रखकर सड़क को बंद किया गया था. फिर सड़क को खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं ताकि अगर किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को पार दिल्ली की सीमा तक पहुंचते भी हैं, उस हालात में भी वो राजधानी में दाखिल न हो सकें.

Farmers Protest: गीली बोरियां, पतंगबाजी और...आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए किसानों ने निकाली ये तरकीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget