एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, बंद की गईं इंटरनेट सेवाएं

Delhi Chalo March: किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत खेती से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली को घेरने की तैयारी कर ली है. 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च की शुरुआत करेंगे.

Gurugram Farmers Protest: किसान आंदोलन को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस अलर्ट है और गुरुग्राम में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. किसान आंदोलन को देखते हुए गुरुग्राम में सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं. प्रशासन की तरफ से एहतियात बरती जा रही है. इसके साथ ही हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव का कहना है कि गुरुग्राम में इस आंदोलन का कोई असर नजर नहीं आ रहा है. डीसी निशांत यादव का यह भी कहना है कि गुरुग्राम के तमाम बॉर्डर पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन गुरुग्राम में किसी भी तरह से इस आंदोलन में किसानों का कोई प्रभाव फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. 

13 फरवरी को देश के सभी किसानों ने दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है. जिस प्रकार से पहले किसान दिल्ली में बैठ गए थे इस बार भी किसानों का प्लान वैसे ही बैठकर चक्का जाम करने का है. हालांकि पिछली बार भारत सरकार ने उनकी मांगों के ऊपर विचार करने के लिए कह दिया था, लेकिन किसानों का कहना है उनकी मांगों पर भारत सरकार ने कोई भी काम नहीं किया है. इसलिए देश के सभी किसान दिल्ली में इकट्ठा होकर चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि पंजाब से किसान ट्रैक्टर टोली में भरकर दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं, लेकिन हरियाणा के किस दिल्ली में कब तक जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा. 

दिल्ली क्यों पहुंचने वाले हैं किसान

बता दें कि किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत खेती से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर एक बार से दिल्ली को घेरने की तैयारी कर ली है. किसानों ने ऐलान किया है कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च की शुरुआत करेंगे. आंदोलन के लिए पंजाब-हरियाणा सरकार के किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं. इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार से लेकर दिल्ली सरकार तक की सीमाओं पर पहरेदारी बढ़ा दी गई है.

राजधानी दिल्ली 2020-21 में किसानों का एक प्रदर्शन देख चुकी है. जो एक साल तक चला था. इस आंदोलन की वजह से दिल्लीवासियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा था. प्रदर्शन के दौरान 26 जनवरी के दिन हिंसा भी हो गई थी. यही वजह है कि सरकार इस बार ऐसा कुछ नहीं होने देना चाहती है.किसानों को दिल्ली सीमाओं से दूर रखने के लिए खास व्यवस्था की गई है. ऐसा ही कुछ हरियाणा में भी किया जा रहा है, ताकि किसानों के जत्थे को रोका जा सके. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम में इंटरनेट से पंचायतों को जोड़ने का काम शुरू, जिले के 220 गांवों को दिए जाएंगे कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget