एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन पर CM भगवंत मान बोले- 'एक बार नहीं 100 बार राष्ट्रपति शासन लगा दो, लेकिन मैं...'

Farmers Protest: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि शुभकरण अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत हो गई. वो दो एकड़ का मालिक था. वो नौजवान आज दुनिया में नहीं रहा.

Punjab News: किसान आंदोलन के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरफ से अफवाह फैलाई जा रही है कि राष्ट्रपति शासन लगा देंगे. धमकी जैसी बातें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि एक बार नहीं 100 बार राष्ट्रपति शासन लगा दो. सीएम ने कहा कि वो 100 कुर्सियां कुर्बान कर देंगे लेकिन एक भी शुभकरण को मरने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हमारे शुभकरणों पर गोली मत चलाओ. 

किसानों को मलीला मैदान या कोई और जगह दी जाए- सीएम मान

उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन उनको रोक लिया गया. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों की बात सुनी जाए ताकि ट्रैक्टर के मुंह खेतों की तरफ मुड़ जाएं. उन्होंने कहा कि मांगे मानना केंद्र सरकार का काम है, क्योंकि सारी मांगे केंद्र से संबंधित हैं. सीएम ने कहा कि किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए रामलीला मैदान या कोई और जगह दे दी जाती.

Farmers Protest: हरियाणा में फिर बढ़ी मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी, जानें- सात जिलों में कब तक रहेगा बैन?

21 साल के शुभकरण की मौत हो गई- सीएम

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आज खनौरी बॉर्डर पर एक घटना हुई. 21 साल के शुभकरण की मौत हो गई. जैसे ही मुझे पता चला और मैं वीडियो देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. मुझे बहुत दुख हुआ. 21 साल का शुभकरण दो एकड़ का मालिक था. उसकी मां की पहले ही मृत्यु हो गई थी उसे दादी ने पाला. वो दो बहनों का इकलौता भाई था. उसको वहां जाने की जरूरत क्यों पड़ी. उसको तो दिल्ली जाना था उसको खनौरी या शंभू क्यों रुकना पड़ा. देश को आजाद करने में 90 फ़ीसदी कुर्बानी पंजाबियों ने दी हैं. क्या हम लोग अपनी राजधानी में भी नहीं जा सकते. मुझे बहुत दुख है कि मेरे राज्य का एक 21 साल का नौजवान शुभकरण आज इस दुनिया में नहीं रहा."

'बॉर्डर पर तैनात किए एंबुलेस'

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मैंने आज एक नया फैसला लिया है. सारी की सारी एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स की सारी गाड़ियां, जहां बॉर्डर किसान हैं वहां पर लगा दी गई हैं. हमारे दो मंत्री और एक विधायक आंखों के स्पेशलिस्ट हैं. राजपुरा के अस्पताल के इंचार्ज के तौर पर मैंने डॉ चरणजीत चन्नी की ड्यूटी लगाई है. डॉ बलबीर जो स्वास्थ्य मंत्री हैं, वह पटियाला में रहेंगे. डॉ बलजीत कौर की ड्यूटी मैंने खनौरी में लगाई है. मैं गारंटी देता हूं कि मैं शुभकरण के परिवार के साथ खड़ा रहूंगा आर्थिक तौर पर भी सामाजिक तौर पर भी. पोस्टमॉर्टेम के बाद केस दर्ज करेंगे. जो अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे."

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget