एक्सप्लोरर

Haryana Politics: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में रार पर बोले दुष्यंत चौटाला, ‘साढ़े तीन साल में 3 लाख बार मुझसे...’

Haryana: बीजेपी-जेजेपी के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अपनी ओर से सफाई दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव एक साथ लड़ेंगे या अलग-अलग ये अभी स्पष्ट नहीं है.

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के बीच चल रही तकरार की खबरों पर जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विराम लगा दिया है. वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन को लेकर मुझे कोई संशय नहीं है. हम साढ़े 3 साल से मजबूती से सरकार चला रहे है और इन साढ़े तीन सालों में मुझसे 3 लाख बार सवाल किया गया होगा कि गठबंधन चलेगा या नहीं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिर सरकार चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गठबंधन किया गया था. गठबंधन बनाने को लेकर कोई विवशता नहीं थी.

विधानसभा चुनावों में गठबंधन पर भी बोले डिप्टी सीएम
‘अमर उजाला’ की एक खबर के मुताबिक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है कि वो गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेंगे या अलग-अलग. इसपर कुछ भी कहना अभी जल्दी होगा. उन्होंने कहा कि उचाना सीट इतना बड़ा मुद्दा नहीं है कि इससे गठबंधन पर कोई असर पड़े. 

गठबंधन टूटने की खबरों पर सीएम ने भी लगाया विराम
वहीं आपको बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन टूटने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उनका जेजेपी के साथ गठबंधन है और जारी रहेगा, जेजेपी के साथ गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है. सीएम खट्टर ने कहा कि लोकहित में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन हुआ था और दोनों साथ मिलकर अच्छे से सरकार चला रहे है.

क्यों बढ़ा था बीजेपी-जेजपी में विवाद?
हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब ने उचाना सीट से बीजेपी की प्रेमलता  को अगला विधायक बताया था. जबकि वर्तमान में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से विधायक है. ऐसे में चौटाला ने बिप्लब देब पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी के पेट में दर्द है, तो मैं दर्द दवाई नहीं दे सकता. इस बयान को लेकर फिर बीजेपी प्रभारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन देकर कोई अहसान नहीं किया है. इस बयानबाजी के दोनों नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने की खबरों पर सीएम खट्टर ने लगाया विराम, कही ये बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget