एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: कांग्रेस ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, कहा- जिम्मेदारी पूरी करने में फेल रही सरकार

Punjab News: यूक्रेन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाई.

Punjab News: यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अपने कर्तव्य को निभाने में सफल नहीं हो पाई है. इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और ठोस कदम उठाना चाहिए.

मुख्य विपक्षी पार्टी ने अपनी मांग को लेकर स्पीकअप फॉर अवर स्टूडेंट्स हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान चलाया और सरकार से आग्रह किया कि वह अपनी विस्तृत रणनीति का खुलासा करे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''और त्रासदी ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा कि अब तक कितने छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है? कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं? हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकासी योजना क्या है?''

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि जब यूक्रेन में भारतीय छात्र बमों और मिसाइलों की जद में हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''जब यूक्रेन में हज़ारों बच्चे बमों और मिसाईलों के प्रहार के दायरे में हैं. तब उनका (मोदी का) 'आनंद' चुनाव प्रचार में है ? कई दिनों से बंकरों में भूखे प्यासे, खुले आसमान के नीचे बर्फबारी में, भीषण बमबारी में फ़ँसे हज़ारों बच्चों की ज़िन्दगी ख़तरे में क्यों है मोदी जी?''

शैलजा ने भी सरकार को निशाने पर लिया

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ''यूक्रेन में भारतीय छात्र बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं, एक छात्र की गोलाबारी में जान भी चली गई. भारत सरकार को समय रहते इंतजाम करने चाहिए थे जिससे हमारे छात्रों की सकुशल वापसी मुमकिन हो पाती.''

रूसी हमले के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के भारत के अभियान ऑपरेशन गंगा के तहत पिछले 24 घंटों में भारत के लिए छह उड़ानें रवाना हुई हैं. ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को जमीनी सीमा चौकियों के जरिए यूक्रेन से निकलने के बाद हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से हवाई मार्ग से स्वदेश लाया जा रहा है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन से हंगरी पहुंचे पंजाब के दो स्टूडेंट्स, माता-पिता ने ली राहत की सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget