एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन सरकार से हर वर्ग परेशान', कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का हमला

Deepender Hooda On BJP-JJP Government: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया था. जेजेपी, बीजेपी के खिलाफ जीत कर आई थी.

Haryana News: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP)- जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन सरकार से हर वर्ग परेशान है. दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि जींद जिले के उचाना शहर में विकास कार्य केवल कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार में इलाके की हिस्सेदारी है, लेकिन आज भी उचाना विकास कार्य के लिए तरस रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां पर जो काम नजर आ रहे हैं, वो तब के हैं जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी. उन्होंने दावा किया कि उचाना में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है और यह लहर पूरे प्रदेश में फैल गई है. दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि राज्य की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से युवा, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया था. हुड्डा ने आरोप लगाया कि जेजेपी, बीजेपी के खिलाफ जीत कर आई, लेकिन सत्ता के लिए बीजेपी को समर्थन दिया.

'जेजेपी का एक भी विधायक विधानसभा नहीं पहुंच पाएगा'

इससे पहले भी दीपेंद्र हुड्डा जेजेपी पर लगातार जोरदार हमला बोलते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने जेजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि उनका एक भी विधायक हरियाणा विधानसभा में नहीं पहुंच पाएगा. जेजेपी हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. बीजेपी के साथ जेजेपी के गठबंधन पर भी बोलते हुए हुड्डा ने कहा था कि इनका गठबंधन भ्रष्टाचार की छूट का समझौता था. हरियाणा की लूटने की छूट का समझौता था, जिस दिन विभागों का बंटवारा हुआ, उसी दिन पता चल गया कि समझौता किस नाम का था. शराब का किसके पास गया, एक्साइज का किसके पास गया, पंचायत का किसके पास गया, ये सरकार भ्रष्टाचार का चेहरा है. ये सरकार 'भ्रष्टाचार' के आधार पर बनी हुई सरकार है. अगर देश में भ्रष्टाचार में नंबर एक सरकार है तो वो खट्टर सरकार है.

ये भी पढ़ें- Haryana: जमानत किसी और कैदी को, अंबाला जेल से रिहा हुआ कोई और, अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget