एक्सप्लोरर

Gugugram: एक्शन में CM खट्टर, गुरुग्राम में गंदगी देख निगम अफसरों को का काटा वेतन, लगाया जुर्माना

Gurugram News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम का दौरा किया. इस दौरान वह गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक चलाकर सफाई-व्यवस्था की निगरानी करते हुए नजर आए.

Haryana News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में करीब तीन महीने से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कड़ा संज्ञान लिया. शहर में घूमकर मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था देखी और अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की. मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर का 15 दिन का वेतन और ज्वायंट कमिश्नर का एक महीने वेतन काटने के निर्देश दिए हैं. सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर और ज्वायंट कमिश्नर पर जुर्माना भी लगाया है.

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को गुरुग्राम में एक्शन में दिखे. वह गुरुग्राम की सडक़ों पर बाइक राइडिंग करते हुए भी नजर आए. मुख्यमंत्री का यह दबंग स्टाइल खूब चर्चा में रहा. सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वे विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे. हालांकि उनके गुरुग्राम आने की सूचना से सुबह से ही नगर निगम द्वारा शहर में जगह-जगह से कूड़ा और गंदगी उठवाया जा रहा था. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, नगर निगम, जीएमडीए के अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया तो वे सफाई व्यवस्था से नाराज हुए. उन्होंने मौके पर ही निर्देश दिए कि गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर पीसी मीणा का 15 दिन का वेतन काटा जाए. संयुक्त आयुक्त का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए. साथ ही आदेश दिए कि एक सप्ताह के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त की जाए. 

इन अधिकारियों पर लगाया गया जुर्माना
खराब सफाई व्यवस्था से नाराज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के तेवर यहीं तक ठंडे नहीं हुए. उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर से लेकर ज्वाइंट कमिश्नर तक पर जुर्माना भी लगाया. फील्ड ऑफिसर अजय कुमार पर एक हजार रुपये, एडिशनल सैनेटरी इंस्पेक्टर पर दो हजार रुपये, सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर पर तीन हजार रुपये और ज्वाइंट कमिश्नर संजय सिंगला पर लगाया 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मुख्यमंत्री ने कन्हई रोड पर सफाई व्यवस्था देख रही एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंका. मुख्यमंत्री ने अगले तीन दिन में सफाई कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने के भी निर्देश दिए. इस दौरान स्थानीय शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, निगम कमीश्नर पहसी मीणा, जिला उपायुक्त निशांत यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-  Aman Arora: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित 9 लोगों को दो-दो साल की सजा, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget