एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu के आगे फिर झुकी चन्नी सरकार, डीजीपी पद से हटाए गए इकबाल प्रीत, इन्हें मिली कमान

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार ने इकबाल प्रीत को डीजीपी के पद से हटा दिया है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच छिड़ी आंतरिक कलह के बीच एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भारी पड़े हैं. सिद्धू की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार ने इकबाल प्रीत को डीजीपी के पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही पंजाब सरकार ने सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नया डीजीपी बनाने का फैसला किया है.

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नवजोत सिंह सिद्धू की पसंद बताया जा रहा है. इकबाल प्रीत की नियुक्ति के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमले तेज कर दिए थे. इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की नियुक्तियों के खिलाफ सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था.

कांग्रेस हाईकमान ने हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उनके साथ सुलह करने की कोशिश की गई. कांग्रेस हाईकमान की ओर से आश्वासन मिलने के बाद अक्टूबर के अंत में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था और पार्टी कार्यालय में जाकर काम करना शुरू कर दिया था.

एपीएस देओल पर भी उठाए सवाल

डीजीपी इकबाल प्रीत के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने एडवोकेट जनरल के पद पर एपीएस देओल की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए थे. उस समय पर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार को नवजोत सिंह सिद्धू के आगे झुकना पड़ा था. सिद्धू की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार की ओर से एपीएस देओल को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था.

दरअसल, पिछले कई महीनों से नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में ड्रग्स माफियों और बेअदबी के मुद्दे को उठा रहे हैं. सिद्धू ने आरोप लगाया था कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने जो नियुक्तियां की हैं उनसे पंजाब के लोगों को इन दो बड़े मुद्दों पर न्याय नहीं मिल सकता.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget