एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने किया दावा- पीएम मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई चूक, नहीं था किसी तरह का खतरा

Punjab News: पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी तरह का कोई खतरा नहीं था.

Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खेद जताया है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री का पूरा सत्कार करते हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि उनके पास पीएम मोदी के सड़क के रास्ते फिरोजपुर जाने की कोई जानकारी नहीं थी. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई.

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''पहले के प्रोग्राम के मुताबिक मुझे पीएम मोदी के हैलीकॉप्टर में साथ जाना था. लेकिन प्रोटोकॉल के तहत मेरा कोविड टेस्ट करवाया गया. मेरे स्टाफ के लोग कोविड पॉजिटिव मिले और इसलिए मैंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पीएम के प्रोग्राम से दूरी बना ली.''

पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ''मैंने अपने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए ड्यूटी लगाई. रैली में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए हमने सभी जरूरी कदम उठाए. रात को तीन बजे तक हम इस पर काम करते रहे.''

सड़क के रास्ते जाने की कोई जानकारी नहीं थी

सीएम ने दावा किया कि विरोध कर रहे किसानों ने पीएम के साथ मीटिंग की मांग की थी. पंजाब के सीएम ने कहा, ''हमने किसानों को भरोसा दिलाया था कि उनकी मांग को पूरा करवाया जाएगा. किसानों ने पंजाब सरकार से भरोसा मिलने के बाद रास्ते खाली कर दिए गए थे. पीएम मोदी की टीम को इस बात की जानकारी दी गई. रास्ते रैली में जाने वाले लोगों के लिए खुलवाए गए थे.''

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''पीएम ऑफिस की ओर से जो मिनट टू मिनट प्रोग्राम दिया गया था उसमें पीएम मोदी के हैलीकॉप्टर के जरिए रैली स्थल पर पहुंचने की बात कही थी. हमने प्रोग्राम को कैंसिल करने की अपील की थी. लेकिन पीएम ऑफिस ने पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक आगे बढ़ने का फैसला किया. पीएम मोदी के रोड के जरिए जाने की हमें कोई जानकारी नहीं थी.''

चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. सीएम ने कहा कि मेरा भी विरोध होता है लेकिन ये खतरे वाली कोई बात नहीं थी. चन्नी ने कहा, ''पीएम पर कोई हमला नहीं हुआ. किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. इसके पीएम की सुरक्षा के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है.''

Punjab Election 2022: एक परिवार के एक ही व्यक्ति को टिकट देगी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget