एक्सप्लोरर

Punjab: चरणजीत सिंह अटवाल ने दिया अकाली दल से इस्तीफा, बेटे के BJP में शामिल होने के बाद उठाय कदम

Charanjit Singh Atwal News: चरणजीत सिंह अटवाल साल 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे. वह एक समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी भी माने जाते थे.

Charanjit Singh Atwal Resigns From SAD: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. कुछ दिन पहले उनके पुत्र इंदर इकबाल अटवाल (Inder Iqbal Singh Atwal) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने हाल ही में अकाली दल छोड़ने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha Bypoll) के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.

चरणजीत सिंह अटवाल साल 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे. वह एक समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी माने जाते थे. चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर शिअद छोड़ दिया है.

इस्तीफा को लेकर चरणजीत सिंह अटवाल ने क्या कहा?

चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा, 'मैंने अकाली दल को पत्र लिखा है कि मैंने आज प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे बेटे इंदर इकबाल सिंह, जसजीत सिंह और मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं."

10 मई को है जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव

अटवाल ने कहा, "दूसरी बात यह है कि मेरा बड़ा बेटा इंदर इकबाल सिंह जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार है. नैतिक रूप से मुझे लगता है कि अकाली दल को छोड़ना जरूरी था." बता दें कि जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी. जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Punjab Drugs Case: पंजाब के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget