एक्सप्लोरर

Punjab Drugs Case: पंजाब के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

Raj Jit Singh News: पंजाब सरकार ने ड्रग्स केस में आरोपी बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मुंह मांगी पोस्टिंग देने में मदद करने वाले अफसरों की तीन दिन में लिस्ट तलब की है.

Punjab News: पंजाब में ड्रग्स रैकेट केस में पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल (Raj Jit Singh Hundal) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राजजीत सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. नौकरी से निकाले जाने के बाद राजजीत सिंह अंडरग्राउंड है. राजजीत सिंह विदेश न भाग पाए इसलिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. पंजाब सरकार (Punjab Government) ने तरनतारन के तत्कालीन एसएसपी राजजीत सिंह को एनडीपीसी एक्ट के केस में नामजद करके एक महीने में जांच रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया था.

पंजाब सरकार ने ड्रग्स केस में आरोपी बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मुंह मांगी पोस्टिंग देने में मदद करने वाले अफसरों की तीन दिन में लिस्ट तलब की है. सरकार को लगता है कि ऊपरी सहयोग के बिना ड्रग्स मामलों में इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी उगाही के लिए इतना बड़ा रैकेट अकेले नहीं चला सकता.

इंद्रजीत सिंह को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को अपने साथ पोस्टिंग देने का आग्रह करने वाले पुलिस अफसरों के नाम तीन दिन में देने को कहा गया है. इंद्रजीत सिंह को ट्रांसफर पोस्टिंग और प्रमोशन देने वाले अफसरों के नाम 24 घटों के अंदर बताने को कहा गया है. ड्रग्स केस में इंद्रजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

राजजीत सिंह पर ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोप

गौरतलब है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट रिपोर्ट में राजजीत सिंह का नाम आया था. हाईकोर्ट की तरफ से 2017 नशा तस्करी के मामले में गठित एसआईटी ने जस्टिस सूर्यकांत की ओर से बताए गए 4 मापदंडों के दायरे में जांच को पूरा किया था. इस रिपोर्ट में एआईजी राजजीत सिंह का नाम आया था. इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एआईजी की प्रॉपर्टी की जांच के भी आदेश दिए हैं. राजजीत सिंह पर तरनतारन में एसएसपी रहने के दौरान ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोप है.

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फेक करेंसी तैयार करने वाले गैंग के चार लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget