एक्सप्लोरर

मोहाली के यूनिवर्सिटी MMS कांड की अब SIT करेगी जांच, महिला अफ़सरों की बनाई गई टीम

Chandigarh University के एमएमएस कांड को लेकर पंजाब सरकार एक्शन में है. सरकार ने महिला अफसरों की टीम गठित की है.

Chandigarh University MMS News: पंजाब स्थित मोहाली में निजी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड की जांच के लिए महिला अफसरों की SIT गठित की गई है. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार  किए गए लोगों में MMS बनाने वाली लड़की के अलावा दो युवक शामिल हैं.

विश्वविद्यालय में शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात उस वक्त हलचल बढ़ गई जब यह खबर सामने आई कि एक लड़की ने छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने करीबी दोस्तों को भेजा. हालांकि SSP विवेक सोनी ने दावा किया था कि जांच में सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया था जो आरोपी युवती का ही है.

उधर  विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी उन खबरों को “झूठी व निराधार” बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए तथा कई छात्रों ने इस प्रकरण के बाद आत्महत्या का प्रयास किया.

MMS कांड: 'अपने प्रेमी को भेजी थीं फोटो-वीडियो, लेकिन...', यूनिवर्सिटी का बयान, अब भी प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स

सीएम ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि IPC की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं...मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं...जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’

वार्डन का भी कथित वीडियो आया सामने
इसी मामले से जुड़े एक वीडियो में, वार्डन को कथित तौर पर छात्रा से पूछते हुए देखा जा सकता है, “तुमसे किसने वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा?..तुमको निलंबित कर दिया जाएगा”.

फिर वार्डन वहां मौजूद कुछ अन्य छात्राओं की ओर इशारा करते हुए दिखाई देती है और उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “क्या इन लड़कियों की इज्जत नहीं है? तुमने किसके कहने पर ऐसा किया? तुमको इसे बनाने के लिए किसने कहा?’’

मोहाली में छात्राओं का वीडियो वायरल होने के मामले में राघव चड्ढा बोले- पंजाब सरकार दोषियों को दिलाएगी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget