एक्सप्लोरर

Punjab Bypoll: अकाली दल से BJP में आए सोहन सिंह ठंडल को टिकट, छब्बेवाल से उम्मीदवार घोषित

Sohan Singh Thandal News: सोहन सिंह ठंडल को बीजेपी ने पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर उम्मीदवार बना दिया. तीन सीटों पर बीजेपी पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

पंजाब उपचुनाव में बीजेपी ने शिरोमणी अकाली दल से पार्टी में शामिल हुए सोहन सिंह ठंडल को छब्बेवाल सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. वो गुरुवार (24 अक्टूबर) को ही पार्टी में शामिल हुए और कुछ घंटों के भीतर ही उनके नाम की घोषणा कर दी गई.

इन चार सीटों पर होने हैं उपचुनाव

पंजाब की गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. विधायकों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं. 13 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है.

इससे पहले बीजेपी ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. डेरा बाबा नानक सीट से रविकरण कहलों, गिद्देरबाहा से मनप्रीत बादल और बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी ने टिकट दिया है. मनप्रीत बादल पंजाब के वित्तमंत्री रह चुके हैं. वो शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के चचेरे भाई हैं. शिरोमणी अकाली दल ने ऐलान किया है कि वो उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी. साल 2023 में इस्तीफा देकर मनप्रीत ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. 

कौन हैं सोहन सिंह ठंडल?

गुरुवार को बीजेपी के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने ठंडल का पार्टी में स्वागत किया. ठंडल ने 2024 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर सीट से अकाली दल के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे. अकाली दल की कोर समिति के सदस्य रहे ठंडल ने 2012 का विधानसभा चुनाव छब्बेवाल सीट से जीता था. लेकिन 2017 और 2022 में हुए चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली. वह पंजाब में अकाली दल सरकार में जेल, पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे.

Satkar Kaur: ड्रग्स तस्करी में आया नाम तो BJP ने सत्कार कौर पर लिया बड़ा एक्शन, सुनील जाखड़ ने जारी किया लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget