एक्सप्लोरर

Jallianwala Bagh: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने जालियांवाला बाग नरसंहार को बताया शर्मनाक और काला दिन, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

Jallianwala Bagh: ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस जालियांवाला बाग पहुंचे. एलिस ने जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और साथ ही इस हत्याकांड के प्रति खेद व्यक्त किया.

British High Commissioner Jallianwala Bagh Visit: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस बुधवार को जलियांवाला बाग पहुंचे. एलिस ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को एक शर्मनाक घटना बताया और खेद व्यक्त किया. 

ब्रिटिश उच्चायुक्त  ने उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट के साथ स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका. साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, एलिस ने 13 अप्रैल, 1919 को हुए नरसंहार को ब्रिटेन और भारत के इतिहास का काला दिन बताया. 

जाने से पहले, उन्होंने विजीटर बुक में अपनी भावनाओं को यह कहते हुए लिखा कि जालियांवाला बाग में जो हुआ वह शर्मनाक था. जो हुआ वह दुखद था. उसका हमें गहरा अफसोस है. इस हत्याकांड को भुलाया नहीं जा सकता है. 

13 अप्रैल 1919 को हुआ था जलियांवाला बाग नरसंहार

अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में यह नरसंहार 13 अप्रैल 1919 को हुआ था. ब्रिटिश-भारतीय सेना के कर्नल रेजीनल्ड डायर के नेतृत्व वाली टुकड़ी ने आजाद भारत के समर्थन में सभा कर रहे लोगों को चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गए. अनेक लोगों ने गोलियों से बचने के लिए बाग स्थित कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन कुएं में कूदने से भी उनकी मौत हो गई. बाग में 100 साल बाद भी गोलियों के निशान मौजूद हैं जो भारतीयों पर ब्रिटिश शासन के अत्याचार की कहानी बयां करते हैं.

ब्रिटिश सरकार ने इस नरसंहार पर अब तक माफी क्यों नहीं मांगी है के सवाल पर ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘वास्तव में यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है, लेकिन मैं आपसे केवल इतना कहूंगा कि मैं यहां जो करने आया, उसका सम्मान करें.’’ उन्होंने कहा, "यह 100 साल पहले मारे गए लोगों को याद करने का समय है और वह ब्रिटिश सरकार की तरफ से यहां दुख व्यक्त करने के लिए आए हैं.’’

ये भी पढ़ें:

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या से पहले की गई थी बुलेटप्रूफ गाड़ी की रेकी

Bulldozer Action in UP: बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सबकुछ निष्पक्ष होना चाहिये'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget