एक्सप्लोरर

Bhiwani Murder Case: जींद से बरामद स्कॉर्पियो गाड़ी का शेखपुर की घटना से भी है कनेक्शन? जानें- नूंह के SP ने क्या कहा

Bhiwani Murder News: राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के जींद से एक गौशाला से स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की थी. कहा जा रहा है कि यह वही गाड़ी थी, जिसमें जुनैद-नासिर को पीटे जाने के बाद भिवानी ले जाया गया था.

Nasir-Junaid Murder Case: हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) में राजस्थान (Rajasthan) के दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जला देने के मामले की जांच जारी है. इस बीच राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने हरियाणा के जींद (Jind) जिले से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है. वारदात के बाद यह गाड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. यही गाड़ी नूंह जिले के गांव शेखपुर में घटित घटना में भी देखी गई थी, जिसका बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

कहा जा रहा है कि इस गाड़ी में गौ रक्षकों को देखा गया था. साथ ही यह स्कॉर्पियो गाड़ी पंचायत विभाग के नाम पर पंजीकृत है. शनिवार को इस मामले पर नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा है कि राजस्थान पुलिस की ओर से भिवानी मामले की जांच के बाद शेखपुर की घटना की भी जांच की जाएगी. जांच में मिले सबूतों के आधार पर संबंधित मामले में नियम अनुसार उचित कार्रवाई होगी.

क्षेत्र में फिलहाल शांति: वरुण सिंगला

वहीं उन्होंने मरोड़ा में गौ रक्षकों के परिजनों के बयान पर राजस्थान पुलिस पर किए गए मुकदमे के संबंध में बताया कि इस मामले में एक एसआईटी गठित की गई है. सभी जरूरी दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान पुलिस से भी पूछताछ की जाएगी. दोनों राज्यों की पुलिस समन्वय से मामले की जांच कर रही है. जांच के मुताबिक उचित कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि क्षेत्र में फिलहाल शांति है. गौ रक्षक परिवार की शिकायत पर नियम अनुसार ही मुकदमा दर्ज किया गया है.

स्कॉर्पियो गाड़ी में खून के निशान के लिए गए हैं नमूने

गौरतलब है कि बीते दिनों राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के जींद में छापेमारी की और एक गौशाला से गाड़ी बरामद की थी. कथित तौर पर यह वही गाड़ी थी, जिसमें जुनैद और नासिर को पीटे जाने के बाद भिवानी ले जाया गया था. पुलिस के मुताबिक गाड़ी की सीट पर खून के निशान भी मिले हैं. अधिकारियों ने बताया था कि बोलेरो वाहन में मिले दोनों कंकालों और बरामद स्कॉर्पियो वाहन पर खून के निशान के नमूने एकत्र किए गए थे. एकत्रित सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- REET Paper Leak गिरोह के 2 मास्टमाइंड समेत 37 पर FIR, पूछताछ के बाद जोधपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget