एक्सप्लोरर

भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब में बनेगा सेमीकंडक्टर पार्क

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में मजबूत सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम बनाने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य में मजबूत सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. आज यहां सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक में सेमीकंडक्टर चिप् के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अनिवार्य हिस्सा होती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर बुनियादी बदलावों से लेकर उन्नत तकनीकों तक की कार्यशीलता की विशाल श्रृंखला को सक्षम बनाते हैं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सेमीकंडक्टर उद्योग की विशाल संभावनाओं को उजागर करते हुए कहा कि यह उद्योग वर्तमान समय में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 20 से 23 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर के साथ योगदान दे रहा है.

बढ़ रही हैं क्षमताएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर उद्योग इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, औद्योगिक ऑटोमेशन, दूरसंचार, एयरोस्पेस एवं रक्षा, ऊर्जा एवं बिजली, चिकित्सा उपकरणों, डेटा सेंटर व क्लाउड कंप्यूटिंग, स्मार्ट डिवाइसेज़, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई अन्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से सेमीकंडक्टर के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जिसमें फैब्रिकेशन यूनिट्स, चिप डिज़ाइन, इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन (ई.डी.ए.) सेवाएं और संबंधित क्षेत्रों में क्षमताएं बढ़ रही हैं.

'सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना भी है शामिल'

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पंजाब को तीव्र आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिसमें मोहाली और इसके आस-पास एक समर्पित सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना भी शामिल है.

पंजाब' के सीईओ अमित ढाका भी थे उपस्थित

उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण, कुशल मानव संसाधन और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे सेमीकंडक्टर निवेश के लिए एक आदर्श स्थल बनाती हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उद्योग न केवल औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करेगा बल्कि युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा. इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा, उद्योग सचिव के.के. यादव, 'इनवेस्ट पंजाब' के सीईओ अमित ढाका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget