एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann के मंत्री ने किया बड़ा दावा, बताया किस तरीके से पंजाब में खत्म होगा भ्रष्टाचार

Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर बड़े दावे हो रहे हैं. ब्रह्म शंकर जिम्पा ने भी इसी तरह का दावा किया है.

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान के सीएम बनने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की सरकार एक्शन में है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार लगातार भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावे कर रही है. पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में अब विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी.

ब्रह्म शंकर जिम्पा ने भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि ''आम लोगों को पारदर्शी, जिम्मेदार, जवाबदेह और आसानी से सुलभ शासन प्रदान करने के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा. राज्य में अब विकास का एक नया युग शुरू होगा.''

भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य सरकारी कार्यालयों की दक्षता में वृद्धि करना है ताकि लोगों को वांछित सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा, ''राजस्व विभाग के तहसील स्तर के कार्यालयों में सुशासन सुनिश्चित किया जाएगा और लोगों की सुविधा के लिए राजस्व अभिलेखों का अनुवाद किया जाएगा.''

जिम्पा ने किए बड़े दावे

एक कैबिनेट मंत्री के रूप में लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए आप आलाकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, जिम्पा ने कहा कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे.

जिम्पा राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि भूजल के संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे और सरकार वर्षा जल संचयन परियोजनाओं को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी.

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिजली बिलों के बोझ को कम करने के लिए जलापूर्ति योजनाओं के साधारण बिजली पंपों को सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपों में बदलने की संभावनाओं पर भी गौर करेगी.

Shiromani Akali Dal डैमेज कंट्रोल करने में जुटी, इसलिए बनाई गई है 12 सदस्यों की कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget