एक्सप्लोरर

Bathinda Stubble Burning: सरकारी अधिकारी से जबरन पराली जलवाने वाले किसानों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 7 की तलाश

Bathinda Stubble Burning Case: बठिंडा में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने गए सरकारी अधिकारी से किसानों ने जबरन पराली में आग लगवा दी थी. इसका खुद सीएम भगवंत मान ने भी संज्ञान लिया था.

Punjab News: पंजाब से पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसे रोकने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) की तरफ से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बीते तीन नवंबर को भी कुछ ऐसा किया जा रहा था. बठिंडा (Bathinda) के गांव बुर्ज महमा में पीडब्लयूडी के एसडीओ अपने साथियों के साथ किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए गए थे. लेकिन, किसानों में उल्टा अधिकारी से जबरन पराली में आग लगवा दी. इसको लेकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया था. उसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े किसानों की ओर से बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में पीडब्लयूडी के एसडीओ से जबरन पराली में आग लगवाई गई थी. इसको लेकर सुरजीत सिंह और शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. थाना नेहियांवाला की इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने मामले की पुष्टि की है. इसके अलावा अब 7 और किसानों की गिरफ्तारी की जानी है. मामले को लेकर एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि सभी नामजद किसानों को गिरफ्तार किया जाएगा. जिन किसानों ने सरकारी अधिकारी से जबरन पराली में आग लगवाई है. 

CM मान ने मामले में लिया था संज्ञान

बता दें कि इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले पर संज्ञान लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े. सरकारी कर्मचारी पराली न जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी. हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया. हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं. पर्चा दर्ज होने लगा है.

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, बोला- ‘दिल्ली के 4 मंत्री जेल में तो...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget