एक्सप्लोरर

Nafe Singh Rathi News: हरियाणा INLD के अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, अस्पताल में तोड़ा दम, एक अन्य साथी की भी मौत

Nafe Singh Rathi News: हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनपर रविवार को आई-10 कार से सवार होकर आए लोगों ने दिनदाहड़े गोलियां बरसा दीं. अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

Attack on Nafe Singh Rathi: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathi) की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई. राठी पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया था. अटैक के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में राठी के एक साथी की भी मौत हो गई है जो कि उनके साथ वाहन में सवार थे. यह हमला तब हुआ जब उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था, उनके वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं.

इस घटना में राठी समेत चार लोग घायल हुए थे. बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल तीन अन्य लोग राठी के सुरक्षाकर्मी थे. हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर आई-10 वाहन में सवार होकर आए थे और राठी के वाहन पर गोलियों को बौछार कर दी. गोलियां की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां जुट गए. घटना का फुटेज सामने आया है जिसमें कार में हर ओर से गोलियां मारी गई हैं और कार पर हर तरफ गोलियों से छेद हो गया है. 

झज्जर के एसपी ने घटना को लेकर दी यह जानकारी
राठी समेत सभी घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक नफे सिंह को गर्दन, कमर और जांघ पर कई गोलियां लगी थीं. डॉक्टर ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर है. उधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.  झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने शुरुआती बयान में कहा, ''हमें गोली चलने की सूचना मिली है. सीआईए और एसटीएफ काम कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी में लगे हुए हैं.'' वह लगातार दो विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके अलावा वह बहादुरगढ़ नगर निगम के चेयरमैन भी रह चुके थे.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: 'इंडिया' गठबंधन का जिक्र कर नवजोत सिंह सिद्धू बोले, 'एक और एक ग्यारह विरोधी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget