एक्सप्लोरर

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, '1 मई से...', AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ

Arvind Kejriwal Speech: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ड्रग्स फ्री पंजाब के लिए AAP कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि 1 मई से सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे.

Arvind Kejriwal Speech: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब में जुटे हैं. आज (मंगलवार, 1 अप्रैल) उन्होंने लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी को निशाने पर लिया. साथ ही ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को लेकर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई.

उन्होंने कहा, ''मैं, पंजाब की पवित्र धरती का सच्चा बेटा हूं, मैं AAP का सच्चा कार्यकर्ता हूं. आज पंजाब की मिट्टी की सौगंध खाता हूं कि मैं खुद कभी नशा नहीं करूंगा. मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने की पूरी कोशिश करूंगा. मैं जहां भी नशा बिकता हुआ देखूंगा, पुलिस को सूचना दूंगा....''

अकाली दल पर क्या बोले केजरीवाल?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अकाली दल और बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज से 15-20 साल पहले पंजाब में नशा नहीं होता था. पंजाब में नशा कौन लेकर आया? कहां से आया...सभी लोग जानते हैं. उनकी सरकार आई, अपनी गाड़ियों के अंदर पंजाब के कोने-कोने में नशा बेचा गया. मंत्रियों के घर के अंदर स्मगलर रहते थे. सारा पंजाब जानता है, नशा कौन लेकर आया. पंजाब के बच्चे-बच्चे को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया. क्या ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. किसी को नहीं बख्शा नहीं जाएगा. उसको सजा मिलेगी.''

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ''उसके बाद एक और सरकार आई और उन्हों झूठी कसम खाई. उन्होंने कहा कि चार हफ्ते में नशा खत्म कर दूंगा. उसके बाद उन्होंने शक्ल नहीं दिखाई. आज आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है. देशभक्त सरकार है. हम नहीं डरते हैं, हमें कोई खरीद नहीं सकता. बिकने वाले नहीं हैं.''

रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना

केजरीवाल ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं. हर दफ्तर में हमने दोनों महापुरुषों की तस्वीर लगाई, लेकिन इनकी (बीजेपी) सरकार बनते ही ये तस्वीरें हटा दी गई.'' 

उन्होंने कहा, ''आज पंजाब में पिछले एक महीने में जो काम हुआ, वो पिछले 70 सालों में नहीं हुआ. ड्रग्स के खिलाफ अभियान को जनता का आंदोलन बनाना होगा.'' 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब को नशा मुक्त बनाना ही अब हमारा मिशन है और इसे हम सब साथ मिलकर पूरा करेंगे. पिछले एक महीने के अंदर बड़े-बड़े नशा तस्कर पकड़े गए हैं. उनकी Buildings पर बुलडोजर चलाया गया.''

1 मई से अभियान

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''1 मई से सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी गांव-गांव तक जायेंगे और नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे. लुधियाना में स्कूलों और कॉलेजों के युवाओं के साथ नशे के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकाली जाएगी. ग्रामीण रक्षा कमिटी के तहत आप लोग भी गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कीजिए. पंजाब सरकार सभी गांवों में बनवा रही है खेल के मैदान, जिससे नशा मुक्त अभियान को मिलेगी सफलता.''

बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. इस सीट पर जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget