एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: गृह प्रवेश से पहले नए घर में पहुंचा मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर पानीपत में उनके आवास पर पहुंच चुका है. आज उनके पैतृक गांव बिंझौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Haryana News: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लाल मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर आज पानीपत पहुंच गया है. मेजर आशीष धोनैक के पार्थिव शरीर को TDI सिटी स्थित उनके आवास पर लाया गया है. TDI सिटी में बना आवास उनके सपनों का आवास था, अभी इस आवास में अक्टूबर महीने में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होना था. 2 साल से इस आवास का निर्माण कार्य चल रहा था, इसके निर्माण कार्य की खुद मेजर आशीष धोनैक खुद देखरेख कर रहे थे. लेकिन किसे पता था कि होनी को कुछ और मंजूर है, जिस नव निर्मित मकान में गृह प्रवेश होना था वहां मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर रखा गया है. 

फूट-फूटकर रोने लगा परिवार

मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा उनकी मां, पिता, पत्नी और तीनों बहनें फूट-फूटकर रोने लगी. अभी 15 अगस्त को आशीष धोनैक को बहादुरी के लिए सेना मेडल मिला था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये मेडल दिया था. मेजर आशीष धोनैक अक्टूबर में छुट्टी पर आने वाले थे, इस दौरान वो अपने जन्मदिन पर TDI सिटी में बने अपने नए आवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी करवाने वाले थे. लेकिन अब उनके आवास पर खुशियों की जगह मातम छाया हुआ है. TDI सिटी वाले आवास से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिंझौल ले जाया जाएगा. जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

3 बहनों के इकलौते भाई थे मेजर

मेजर आशीष धोनैक अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे. अंजू, सुमन और ममता उनकी तीन बहनें है जो शादीशुदा है. मेजर आशीष की शादी 15 नवंबर 2015 को जींद की रहने वाली ज्योति से हुई थी. आशीष धोनैक मई महीने में 10 दिन की छुट्टी पर आए थे. मेजर आशीष 19 राष्ट्रीय राइफल्स के सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे. 

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान की कोर्ट में पेशी आज, नूंह हिंसा मामले में कल हुई थी गिरफ्तारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget