एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: दसूहा की शुगर मिल में अमृतपाल के होने की मिली सूचना, 100 गाड़ियां लेकर पहुंच गई पुलिस, लेकिन फिर हाथ खाली

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दसूहा की शुगर मिल पर छापा मारा. इस दौरान कार्रवाई मीडिया से पूरी तरह गुप्त रखी गई, 100 के करीब गाड़ियों में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अमृतपाल की तलाश में जुटे रहे.

Amritpal Singh Arrest Operation: भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए होशियारपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी रहा. शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पंजाब पुलिस को जानकारी मिली कि अमृतपाल दसूहा की एक शुगर मिल में हो सकता है. खुफिया जानकारी के बाद पंजाब पुलिस की लगभग 100 गाड़ियां दसूहा की शुगर मिल के बाहर जमा हो गई. एसएसपी होशियारपुर और अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गाड़ियां मिल के अंदर भी घुसी और तलाशी ली गई. इन गाड़ियों में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे थे. 

मीडिया से गुप्त रखी गई कार्रवाई
दसूहा की शुगर मिल की तलाशी अभियान के बाद रात करीब 12 बजे पुलिस की करीब 10 गाड़ियां शुगर मिल के पिछले दरवाजे से बाहर निकली. जिस समय शुगर मिल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान जिले को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई और आने-जाने वालों की तलाशी ली गई. वहीं पुलिस की 10 गाड़ियां से शुगर मिल के बाहर निकल गई और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने शुगर मिल में ही मिटिंग की. मिटिंग के दौरान अमृतपाल को पकड़ने के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई. वहीं शुक्रवार दोपहर की अगर बात करें तो पंजाब पुलिस ने गांव पंडोरी बीबी, हरखोवाल, धक्कोवाल, अत्तोवाल, साहरी, काहरी, मोना कलां, मोना खुर्द, फुगलाना, भुंगरनी के अलावा अन्य गांवों में खाली पड़ी कोठियों, पोल्ट्री से लेकर खेतों और डेरों तक में सर्च अभियान चलाया.   

पहले भी चकमा देकर फरार हुआ था अमृतपाल
बीती 28 मार्च को भी पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतपाल फगवाड़ा से होशियारपुर की तरफ एक इनोवा गाड़ी में जा रहा है, इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए होशियारपुर जिले में पड़ने वाले रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के आगे नाकेबंदी की थी लेकिन इनोवा गाड़ी के आगे चल रही कार को जैसे ही पुलिस ने जांच के लिए रोका तो इनोवा गाड़ी पीछे से मोड़कर से तेजी से भगाया गया तो पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा किया लेकिन अमृतपाल और उसका साथी मथइंया खुर्द गुरुद्वारे के पास इनोवा गाड़ी छोड़कर दीवार फांदकर खेतों में भाग गया. अंधेरा होने की वजह से पुलिस उसे नहीं खोज पाई. पुलिस लगातार अमृतपाल को जल्द पकड़े जाने का दावा कर रही है लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब का ये टोल प्लाजा अब हो जाएगा फ्री, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 1 जुलाई से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना लागू
पंजाब: 1 जुलाई से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना लागू
चंडीगढ़: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने किया सुसाइड, इंजेक्शन लगाकर दी जान
चंडीगढ़: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने किया सुसाइड, इंजेक्शन लगाकर दी जान
Punjab Election 2027: पंजाब में अब बीजेपी की राह पर कांग्रेस! चुनाव से पहले ले सकती है ये बड़ा फैसला
पंजाब में अब बीजेपी की राह पर कांग्रेस! चुनाव से पहले ले सकती है ये बड़ा फैसला
अमृतसर: फीस न भर पाने पर 17 साल की अमजोत ने किया सुसाइड, स्कूल पर लगा दबाव बनाने का आरोप
अमृतसर: फीस न भर पाने पर 17 साल की अमजोत ने किया सुसाइड, स्कूल पर लगा दबाव बनाने का आरोप

वीडियोज

Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News
Rahul Gandhi Meeting: डीके शिवकुमार की राहुल गांधी से सीक्रेट मीटिंग! | Karnataka
Gujarat Scorpio Stunt | Abp Report: स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर बारातियों का जानलेवा स्टंट!
Surya Murder Case | Mahadangal: खोड़ा के बहाने..अपराधियों का 'शपथग्रहण'! | Ghaziabad Asad Encounter

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का कल सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget