एक्सप्लोरर

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- अवैध रेत खनन में है चरणजीत चन्नी की हिस्सेदारी

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध रेत खनन के बेहद गंभीर आरोप लग रहे हैं. अमरिंदर सिंह ने इसे लेकर अब चौंकाने वाला दावा किया है.

Punjab News: अवैध रेत खनन के मामले में पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर ले लिया है. अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने चरणजीत सिंह चन्नी के उन दावों को गलत बताया जिसमें सीएम ने कहा है कि उनका अवैध रेत खनन से कुछ लेना देना नहीं है. अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य के रेत खनन माफिया में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की हिस्सेदारी थी.

अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे तो राज्य के कई कांग्रेसी नेताओं और विधायकों की रेत खनन माफिया के साथ सांठगांठ होने की विशेष जानकारी उन्हें दी गई थी. अमरिंदर सिंह ने कहा, ''जब मैं पंजाब का मुख्यमंत्री था तो मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताया था कि इस मामले में ऊपर से नीचे तक वरिष्ठ मंत्रियों से लेकर कई लोग शामिल हैं. उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहा हूं, तो मैंने उनसे कहा कि मुझे ऊपर से शुरूआत करनी होगी.''

ईडी ने पिछले हफ्ते की कार्रवाई

अमरिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले में कार्रवाई करने के लिए हाईकमान की अनुमति नहीं मिली थी. अमरिंदर सिंह ने कहा, ''अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मैंने एक ही गलती की थी कि मैंने कांग्रेस के प्रति अपनी वफादारी की भावना के चलते कभी कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि मुझे सोनिया गांधी की तरफ से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई संकेत नहीं मिला था.''

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पिछले हफ्ते अवैध रेत खनन के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. ईडी ने अपनी छापेमारी में 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए. चरणजीत सिंह चन्नी हालांकि अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को खारिज कर रहे हैं.

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने एक और उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन सिद्धू के खिलाफ अब तक नहीं उतारा कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget